द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री की अपील का गुजरात में असर: राज्यपाल अब बस और ट्रेन से करेंगे सफर, भूपेंद्र पटेल ने घटाया काफिला

गांधीनगर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पेट्रोल-डीजल की बचत, कार पूलिंग और अनावश्यक खर्च कम करने की अपील का बड़ा असर गुजरात में दिखा है। प्रधानमंत्री ने स्वयं अपने एसपीजी काफिले में 50 प्रतिशत वाहनों की कटौती करने का…

Ragwendra P Singh
May 13, 2026
2 min read
प्रधानमंत्री की अपील का गुजरात में असर: राज्यपाल अब बस और ट्रेन से करेंगे सफर, भूपेंद्र पटेल ने घटाया काफिला

गांधीनगर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पेट्रोल-डीजल की बचत, कार पूलिंग और अनावश्यक खर्च कम करने की अपील का बड़ा असर गुजरात में दिखा है। प्रधानमंत्री ने स्वयं अपने एसपीजी काफिले में 50 प्रतिशत वाहनों की कटौती करने का निर्देश दिया है। गुजरात यूनिवर्सिटी ने भी कार पूलिंग लागू करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने अपना काफिला छोटा कर लिया है। राज्यपाल ने एसटी बस और ट्रेन से सफर करने का फैसला किया है।

 

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अमरेली जिले के राजुला दौरे में सादगी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सामान्यतः मुख्यमंत्री के दौरे में 10 से अधिक वाहनों का काफिला रहता है, लेकिन इस बार वे केवल दो कारों के साथ राजुला पहुंचे। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने अब हेलिकॉप्टर और विमान सेवाओं के बजाय एसटी बस और ट्रेन से यात्रा करने का फैसला किया है। साथ ही राज्यपाल ने अपने काफिले में भी वाहनों की संख्या न्यूनतम रखने का निर्णय लिया है। उन्होंने नागरिकों से प्रदूषण कम करने के लिए साइकिल और इलेक्ट्रिक व्हीकल के अधिकतम उपयोग की अपील भी की है।

 

राज्य के गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी ने भी प्रधानमंत्री की अपील का समर्थन करते हुए अपना अमेरिका दौरा रद्द कर दिया है। मई के अंतिम सप्ताह में उन्हें फेडरेशन ऑफ गुजराती एसोसिएशन ऑफ यूएसए कन्वेंशन में शामिल होना था, लेकिन प्रधानमंत्री की एक वर्ष तक विदेश यात्राएं टालने की अपील के बाद उन्होंने अपना दौरा स्थगित कर दिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।