द इंडियन व्यू

प्रज्ञानानंद का मैच ड्रॉ, अरविंद चिदंबरम के खिलाफ कीमर की हार

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंद ने प्राग मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट के दूसरे दौर में तुर्की के गुरेल एडिज़ के खिलाफ अपनी बाजी ड्रॉ खेलकर दूसरे मैच में अंक साझा किए, जबकि अरविंद चिदंबरम ने काले मोहरों से खेलते हुए…

Ragwendra P Singh
February 28, 2025
2 min read
प्रज्ञानानंद का मैच ड्रॉ, अरविंद चिदंबरम के खिलाफ कीमर की हार

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंद ने प्राग मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट के दूसरे दौर में तुर्की के गुरेल एडिज़ के खिलाफ अपनी बाजी ड्रॉ खेलकर दूसरे मैच में अंक साझा किए, जबकि अरविंद चिदंबरम ने काले मोहरों से खेलते हुए जर्मनी के विंसेंट कीमर को हराया।

साभार : गूगल

पहले दौर में चैक गणराज्य के ग्रैंडमास्टर गुयेन थाई दाई वान के खिलाफ अंक बांटने वाले अरविंद ने काले मोहरों के साथ अपनी पहली जीत दर्ज की। अरविंद दस खिलाड़ियों के बीच राउंड रोबिन आधार पर खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी थे।

दूसरे दौर के अन्य मुकाबलों में दाई वान ने अमेरिका के सैम शैंकलैंड के साथ, शीर्ष वरीयता प्राप्त चीन के वेई यी ने नीदरलैंड के अनीश गिरी के साथ और वियतनाम के क्वांग लीम ले ने चेक गणराज्य के नवारा डेविड के साथ अंक साझा किए।

टूर्नामेंट में सात दौर की बाजी बाकी हैं तब भारतीय खिलाड़ी अरविंद ने 1.5 अंक लेकर शैंकलैंड के साथ संयुक्त बढ़त हासिल कर ली है। उनके बाद गिरि, लीम, दाई वान, डेविड, कीमर और प्रज्ञानानंद का नंबर आता है। एडिज़ और वेई यी अपने दो मैचों में आधे-आधे अंक के साथ अंतिम स्थान पर हैं। चैलेंजर्स वर्ग में भाग ले रही भारतीय खिलाड़ी दिव्या देशमुख ने दूसरे दौर में चेक गणराज्य के रिचर्ड स्टालमाच पर 50 चाल तक चली बाजी में प्रभावशाली जीत हासिल करके अपना खाता खोला।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।