पोरबंदर में मालवाहक जहाज आग की लपटों में घिरा
पोरबंदर (गुजरात) : गुजरात के पोरबंदर के तट पर समुद्र में एक मालवाहक जहाज आग की लपटों में घिरा हुआ है। जनहानि से बचने के लिए प्रशासन ने एहतियात के तौर पर चौपाटी पर लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है। अधिकारियों के…

पोरबंदर (गुजरात) : गुजरात के पोरबंदर के तट पर समुद्र में एक मालवाहक जहाज आग की लपटों में घिरा हुआ है। जनहानि से बचने के लिए प्रशासन ने एहतियात के तौर पर चौपाटी पर लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है।
अधिकारियों के अनुसार, पोरबंदर के तट पर सुबह एक मालवाहक जहाज में भीषण आग लग गई। जामनगर से आए 'हरि दर्शन' नामक जहाज में लगी आग बुझ नहीं पाई है। घटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस प्रमुख समेत उच्चाधिकारी तुरंत चौपाटी पर पहुंचे।
जलते हुए जहाज से अभी भी धमाकों की आवाज आ रही है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, ये धमाके जहाज में लगे एलपीजी सिलेंडरों की वजह से हो रहे हैं। अधिकारियों का कहना है आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
