द इंडियन व्यू

पैरा एथलेटिक्स में भारत की शान बने शैलेश, सीएम नीतीश ने दी बधाई

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नई दिल्ली में आयोजित विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के पुरुष हाई जंप प्रतियोगिता में T63/42 श्रेणी में स्वर्ण पदक जीतने और चैंपियनशिप रिकॉर्ड बनाने पर बिहार के लाल शैलेश कुमार को हार्दिक…

Ragwendra P Singh
September 28, 2025
2 min read
पैरा एथलेटिक्स में भारत की शान बने शैलेश, सीएम नीतीश ने दी बधाई

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नई दिल्ली में आयोजित विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के पुरुष हाई जंप प्रतियोगिता में T63/42 श्रेणी में स्वर्ण पदक जीतने और चैंपियनशिप रिकॉर्ड बनाने पर बिहार के लाल शैलेश कुमार को हार्दिक बधाई दी है।

साभार : गूगल

सीएम ने अपने संदेश में कहा, "शैलेश कुमार जी की यह ऐतिहासिक जीत न केवल बिहार के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। उनकी इस उपलब्धि से यह स्पष्ट होता है कि बिहार खेल के क्षेत्र में एक नए युग की ओर अग्रसर है। राज्य सरकार शैलेश को खेल पुरस्कार योजना के तहत ₹75 लाख की प्रोत्साहन राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित करेगी।"

शैलेश कुमार जमुई जिले के अलीगंज प्रखंड के इस्लामनगर गांव के निवासी हैं। उन्होंने T42 श्रेणी की हाई जंप स्पर्धा में 1.91 मीटर की छलांग लगाकर भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता है।

https://twitter.com/NitishKumar/status/1971971244036645023

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने जानकारी दी कि शैलेश कुमार ने इस स्पर्धा में क्रमशः 1.85 मीटर, 1.88 मीटर और 1.91 मीटर की छलांग लगाकर तीन बार चैंपियनशिप रिकॉर्ड तोड़ा।

शैलेश इससे पहले पेरिस में आयोजित विश्व पैरा चैंपियनशिप में रजत पदक और चीन में हुए एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक भी जीत चुके हैं। उनकी यह जीत बिहार के उभरते खेल प्रतिभाओं के लिए एक प्रेरणास्त्रोत है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।