पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से जनता पर बोझ बढ़ता ही जा रहाः कांग्रेस
बेंगलुरु : कांग्रेस महासचिव एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला और कहा कि इससे आम लोगों पर खर्च का बोझ बढ़ता ही जा रहा है। सुरजेवाला ने सोमवार को यहां पार्टी…

बेंगलुरु : कांग्रेस महासचिव एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला और कहा कि इससे आम लोगों पर खर्च का बोझ बढ़ता ही जा रहा है।
सुरजेवाला ने सोमवार को यहां पार्टी के जिला अध्यक्षों और प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक के बाद एक्स पोस्ट में कहा कि स्वतंत्रता के 78 वर्षों में पहली बार पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गई है। उन्होंने पिछले 12 वर्षों में भाजपा सरकार पर ईंधन के जरिए 57 लाख करोड़ रुपये की लूट का आरोप भी लगाया ।
उन्होंने कहा कि पिछले 11 दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में चार बार बढ़ोतरी की गई है। इसका असर वेतनभोगी वर्ग, किसानों, व्यापारियों, गृहिणियों, छोटे कारोबारियों और आम लोगों पर पड़ रहा है। ईंधन की कीमतों में लगातार वृद्धि से आम आदमी की जेब पर रोज बोझ बढ़ रहा है।
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाना कमर तोड़ने वाला कदम है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार द्वारा ईंधन मूल्य वृद्धि के जरिए लोगों को आर्थिक रूप से परेशान किया जा रहा है। सुरजेवाला ने बताया कि बैठक में महंगाई, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर चर्चा की गई।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
