पृथ्वी शॉ का बड़ा लक्ष्य : टीम इंडिया में वापसी के लिए ‘तीन गुना मेहनत’
आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स टीम में लौटने वाले सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने कहा कि वह भारतीय टीम में वापसी के लिए पहले से तीन गुना ज्यादा मेहनत कर रहे हैं। शॉ ने पिछली बार जुलाई 2021 में श्रीलंका दौरे में भारत का…

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स टीम में लौटने वाले सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने कहा कि वह भारतीय टीम में वापसी के लिए पहले से तीन गुना ज्यादा मेहनत कर रहे हैं। शॉ ने पिछली बार जुलाई 2021 में श्रीलंका दौरे में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
इसके बाद उन्हें चोट, खराब लय और मैदान के बाहर की गतिविधियों के कारण राष्ट्रीय टीम में वापसी का मौका नहीं मिला। आईपीएल 2025 की नीलामी में उनके नाम पर किसी भी फ्रेंचाइजी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई, लेकिन उन्होंने घरेलू क्रिकेट में वापसी कर अपने प्रयास जारी रखे।
मुंबई के इस बल्लेबाज ने 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू पर शतक बनाकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार आगाज किया था। वह टेस्ट में सबसे कम उम्र में शतक जड़ने वाले दूसरे सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज बने थे। इसके बाद उनका करियर उतार-चढ़ाव भरा रहा।

शॉ ने एक समाचार एजेंसी के सवाल के जवाब में कहा, ''मुझे लगता है यही वजह है कि मैं खेल रहा हूं। इसमें कोई संदेह नहीं कि मुझे भारतीय टीम में वापसी करनी है। इसलिए मैं बहुत मेहनत कर रहा हूं। जितनी मेहनत मैं पहले करता था, आज मैं उसका तीन गुना कर रहा हूं।''
नीलामी में 75 लाख रुपये में खरीदे जाने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के साथ लौटे शॉ इस आईपीएल को अपने करियर में एक नए सिरे से शुरुआत मान रहे हैं।
उन्होंने कहा, ''यह हमेशा एक नई शुरुआत होती है। कई यादें हैं, लेकिन अब वे इतिहास बन चुकी हैं। यह नया सत्र है और यहां नए खिलाड़ी हैं। मैं पिछले साल यहां नहीं था, अब फिर शामिल हो रहा हूं। मैं हमेशा खुद पर विश्वास करता रहा हूं। मेरे परिवार ने मेरा समर्थन किया है। मैं ज्यादा नहीं सोचने वाला इंसान हूं। मेरे लिए सिर्फ मौजूदा समय मायने रखता है।''
शीर्ष क्रम में केएल राहुल जैसे खिलाड़ी की मौजूदगी में शॉ के लिए टीम में जगह बनाना मुश्किल होगा। इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ''मैंने इस बारे में नहीं सोचा। अगर केएल (राहुल) पारी का आगाज कर रहे हैं, तो उनके साथ जो भी सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाता है, उसे अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए।''
उन्होंने कहा, ''मैं नहीं कहूंगा कि मुझे ही पारी का आगाज करना चाहिए। जो भी यह काम करे, वह हमारी टीम को जीत दिलाए। क्रिकेट में हमेशा प्रतिस्पर्धा होती है। आज आप देख सकते हैं कि 10 सलामी बल्लेबाज हैं, इसलिए प्रतिस्पर्धा हमेशा रहेगी।''
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
