द इंडियन व्यू

पूर्व कोच गैरी स्टीड को मिली नई भूमिका, अब खिलाड़ियों के विकास की जिम्मेदारी

न्यूजीलैंड के पूर्व मुख्य कोच गैरी स्टीड न्यूजीलैंड क्रिकेट से दोबारा जुड़ गए हैं और अब वह हाई परफार्मेंस निदेशक होंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने शुक्रवार को बताया कि स्टीड खिलाड़ियों और कोचों के विकास के साथ हाई परफार्मेंस…

Ragwendra P Singh
September 26, 2025
1 min read
पूर्व कोच गैरी स्टीड को मिली नई भूमिका, अब खिलाड़ियों के विकास की जिम्मेदारी

न्यूजीलैंड के पूर्व मुख्य कोच गैरी स्टीड न्यूजीलैंड क्रिकेट से दोबारा जुड़ गए हैं और अब वह हाई परफार्मेंस निदेशक होंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने शुक्रवार को बताया कि स्टीड खिलाड़ियों और कोचों के विकास के साथ हाई परफार्मेंस कार्यक्रमों के प्रभारी होंगे।

AFP/Getty Images

जून में उन्होंने मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दे दिया था। वह 2018 से 2025 तक टीम के कोच थे। न्यूजीलैंड 2019 वनडे विश्व कप, 2021 टी20 विश्व कप और 2025 चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल तक पहुंची।

https://twitter.com/BLACKCAPS/status/1971341120849445317

न्यूजीलैंड ने 2019 . 21 विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में भारत को हराया। स्टीड ने कहा ,‘‘ न्यूजीलैंड क्रिकेट पिछले तीस साल से मेरे दिल के काफी करीब है और खेल से जुड़े रहकर बहुत अच्छा लग रहा है।’

उनकी यह भूमिका पूर्णकालिक नहीं है जिससे वह न्यूजीलैंड क्रिकेट के बाहर भी काम कर सकते हैं। उन्हें 2025 . 26 रणजी सत्र के लिये आंध्र टीम का मुख्य कोच बनाया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।