पूरे देश में परिश्रमी किसान और टैलेंट चाहिए तो वह बिहार की पवित्र भूमि से मिलेंगे : शिवराज सिंह
पटना : केंद्रीय कृषि कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पूरे देश में परिश्रमी किसान और टैलेंट चाहिए तो वह बिहार की पवित्र भूमि से मिलेंगे। यहां का नौजवान कर्तव्य निष्ठ और परिश्रमी है। उन्होंने कहा कि देश में कृषि…

पटना : केंद्रीय कृषि कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पूरे देश में परिश्रमी किसान और टैलेंट चाहिए तो वह बिहार की पवित्र भूमि से मिलेंगे। यहां का नौजवान कर्तव्य निष्ठ और परिश्रमी है। उन्होंने कहा कि देश में कृषि के क्षेत्र में बहुत काम हुआ है लेकिन कसर अभी बाकी है।
केंद्रीय कृषि कल्याण मंत्री शिवराज सिंह गुरुवार को बिहार के समस्तीपुर जिला स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में चौथे दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में कृषि के क्षेत्र में बहुत काम हुआ है लेकिन कसर अभी बाकी है। इसलिए युवाओं ने जो कुछ सीखा है उसका उपयोग खेतों में करें, स्टार्टअप लगाएं। कृषि उत्पादन बढ़ाने और लागत घटाने जैसे उपाय ढूंढ़ो।
उन्होंने डिग्रीधारियों से कहा कि दीक्षा का अर्थ शिक्षा की समाप्ति नहीं अपितु नए युग की शुरूआत है। यह डिग्री संदेश दे रही है कि अनंत आकाश की उड़ान भरो। अपने को पहचानो। केवल लक्ष्य तय करने की जरूरत है। उसके लिए रोड मैप बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि तुम्हारे जीवन का अर्थ केवल पैसा कमाना नहीं बल्कि अनंत आकाश की संभावनाओं की तलाश करना है।
शिवराज सिंह ने कहा कि एक समय था, जब लाल बहादुर शास्त्री जी ने अन्न की कमी को देखते हुए सप्ताह में एक दिन का उपवास रखने की अपील की थी। आज स्थिति बदल गई है। आज देश में अन्न के भंडार भड़े हैं। कभी हम विदेशों से गेहूं मंगाते थे, आज निर्यात कर रहे हैं। 80 करोड़ लोगों को तो मुफ्त में गेहूं दिया जा रहा है। चावल हम निर्यात कर रहे हैं। केवल बासमती चावल 50 हजार करोड़ का निर्यात किया गया है। मक्का उत्पादन बिहार में अभूतपूर्व है। समस्तीपुर की सब्जियां पूरी दूनियां में धूम मचा रही हैं। शाही लीची की चर्चा पूरे जगत में है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार के दरभंगा ने पूरे विश्व में मखाना से नई पहचान बनाई है। मैंने भी मखाना की खेती में हाथ लगाया है। उन्होंने कहा कि मंत्री का मतलब राजा नहीं, हम तो सेवक हैं। किसानों की सेवा हमारे लिए पूजा है। कृषि के कई क्षेत्रों में और काम करने की जरूरत पर बल देते हुए मंत्री ने कहा कि लीची के डंठल पर ग्लूकोज का लेप लगाकर इसे और कामायब बनाने पर कार्य जारी है। सभी यदि मिलकर काम करेंगे तो आने वाले समय में हम दुनिया के लिए फूड बास्केट बनाने में सफल होंगे। कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री के रूप में उन्होंने मिथिला की शान और पाग की पहचान के लिए हमेशा तत्पर रहने का भी आश्वासन दिया।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
