द इंडियन व्यू

'पूरा खानदान बिहार आ जाए, तो फर्क नहीं पड़ेगा', राहुल गांधी के साथ प्रियंका की यात्रा पर बोले विजय सिन्हा

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के मतदाता अधिकार यात्रा में शामिल होने पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता उन सभी लोगों को सबक सिखाएगी जिन्होंने…

Ragwendra P Singh
August 26, 2025
2 min read
'पूरा खानदान बिहार आ जाए, तो फर्क नहीं पड़ेगा', राहुल गांधी के साथ प्रियंका की यात्रा पर बोले विजय सिन्हा

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के मतदाता अधिकार यात्रा में शामिल होने पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता उन सभी लोगों को सबक सिखाएगी जिन्होंने कभी राज्य को अराजकता, पलायन और जंगलराज की ओर धकेला था।

विजय कुमार सिन्हा ने कहा, यह लोग कितनी भी कोशिश कर लें, बिहार की जनता उन्हें सबक सिखाएगी। जिन्होंने बिहारी को गाली बनाया, बिहार को बर्बाद किया, बिहारियों को पलायन के लिए विवश किया, अराजकता और जंगलराज को बढ़ावा दिया, उन्हें जनता जवाब देगी।

उन्होंने कहा कि जंगलराज के दौर में जिन लोगों ने उग्रवाद को पोषित किया और गुंडाराज स्थापित करने की कोशिश की, वे आज लोकतंत्र और वोट के अधिकार की बात कर रहे हैं। उपमुख्यमंत्री ने कटाक्ष करते हुए कहा, अगर उनका पूरा खानदान भी बिहार में आ जाए, तो भी कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

इसके साथ ही विजय कुमार सिन्हा ने अमेरिका द्वारा भारत पर टैरिफ की अधिसूचना जारी करने के मुद्दे पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, भारत आत्मनिर्भर है और स्वाभिमान के साथ जीता है। चिंता की कोई बात नहीं है।

बता दें, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वाड्रा अपने भाई और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ बिहार के सुपौल में चल रही वोटर अधिकार यात्रा में शामिल हुईं। बिहार में 17 अगस्त से जारी कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा मंगलवार को सुपौल पहुंची। इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी यात्रा का हिस्सा बने।

प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को भी राहुल गांधी के साथ बिहार में यात्रा निकालेंगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल के अनुसार, कांग्रेस सांसद प्रियंका वाड्रा बुधवार को सीतामढ़ी में जानकी मंदिर में पूजा-अर्चना करने भी जाएंगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।