पुरुष और महिला क्रिकेट में समानता लाने वाले जय शाह को इंडियन ऑफ द ईयर अवॉर्ड
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के चेयरमैन जय शाह को सीएनएन-न्यूज18 के इंडियन ऑफ द ईयर पुरस्कार समारोह में भारतीय महिला क्रिकेट में योगदान के लिए उत्कृष्ट उपलब्धि पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शाह ने शुक्रवार को आयोजित…

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के चेयरमैन जय शाह को सीएनएन-न्यूज18 के इंडियन ऑफ द ईयर पुरस्कार समारोह में भारतीय महिला क्रिकेट में योगदान के लिए उत्कृष्ट उपलब्धि पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
शाह ने शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में अपना पुरस्कार भारतीय महिला क्रिकेट और हाल ही में आईसीसी महिला वनडे विश्व कप जीतने वाली टीम को समर्पित किया।
उन्होंने कहा, ‘‘हरमन (हरमनप्रीत कौर) यहां हैं। झूलन (गोस्वामी) दी और मिताली (राज) भी यहां हैं और मैं यह पुरस्कार आप सभी को समर्पित करना चाहता हूं।’’

जय शाह आईसीसी अध्यक्ष बनने से पहले दिसंबर 2024 तक बीसीसीआई सचिव भी रहे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने पुरुष और महिला क्रिकेटरों के बीच वेतन समानता लागू करने और महिला प्रीमियर लीग शुरू करने सहित कई महत्वपूर्ण फैसले लिए।
सम्बंधित ख़बरें
दो फाइनल, दो उलटफेर और आरव ने जीते दोहरे खिताब
उत्तर प्रदेश के आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा खिताब अपने नाम किया। खास बात यह रही कि आरव ने दोनों ही फाइनल में वरीयता में अपने से ऊपर के खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया।
फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को
गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।
बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त
इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।
मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।
