द इंडियन व्यू

पुडुचेरी के कारैक्कल में अमित शाह की जनसभा आज

तिरुचिरापल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह आज पुडुचेरी के कारैक्कल में भाजपा की सभा को संबोधित करेंगे। अमित शाह तमिलनाडु के दो दिनों के दौरे पर गत रात्रि दिल्ली से विशेष विमान द्वारा तिरुचिरापल्ली…

Ragwendra P Singh
February 14, 2026
2 min read
पुडुचेरी के कारैक्कल में अमित शाह की जनसभा आज

तिरुचिरापल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह आज पुडुचेरी के कारैक्कल में भाजपा की सभा को संबोधित करेंगे।

 

अमित शाह तमिलनाडु के दो दिनों के दौरे पर गत रात्रि दिल्ली से विशेष विमान द्वारा तिरुचिरापल्ली पहुंचे। उनके साथ केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और एल. मुरुगन हैंं। उनका स्वागत भाजपा राज्य अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन, तमिलनाडु भाजपा के प्रभारी अरविंद मेनन, सुधाकर रेड्डी, भाजपा पदाधिकारी के.पी. रामलिंगम, एआईएडीएमके के जिला सचिवों तथा पीएमके पदाधिकारियों सहित अन्य नेताओं ने किया।

 

इसके बाद हवाई अड्डे से कार द्वारा जिला कलेक्टर कार्यालय के पास स्थित एक निजी होटल पहुंचे। अमित शाह का रास्ते भर ढोल-नगाड़ों के साथ उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया।

 

आज अमित शाह हेलीकॉप्टर से कारैक्कल पहुंच कर जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे पुडुचेरी राज्य के बूथ कमेटी पदाधिकारियों के साथ चुनावी कार्यों को लेकर चर्चा करेंगे।

 

वे हेलीकॉप्टर से वापस तिरुचिरापल्ली हवाई अड्डे पहुंचेंगे और विशेष विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। अमित शाह की यात्रा को देखते हुए तिरुचिरापल्ली हवाई अड्डे, पुदुकोट्टई रोड तथा उनके ठहरने वाले निजी होटल में कड़ी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

 

पुडुचेरी में होने वाले 2026 विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए गठबंधन के चुनाव अभियान की शुरुआत करने के उद्देश्य से पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तिरुचिरापल्ली हवाई अड्डे पर स्वागत किए जाने की जानकारी भाजपा राज्य अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा की है।

 

उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि अमित शाह की यह यात्रा और कारैक्कल में उनका कार्यक्रम पुडुचेरी में फिर से एनडीए गठबंधन की सरकार बनने को सुनिश्चित करेगा, इसमें कोई संदेह नहीं है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।