पीकेएल 12 : संदीप कुमार का लगातार चौथा सुपर-10, यू मुंबा का जीत का 'छक्का'
चेन्नई : बिहार के लाल संदीप कुमार के लगातार चौथे सुपर-10 की बदौलत यू मुंबा ने गुरुवार को यहां एसडीएटी मल्टी परपज इनडोर स्टेडियम में खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन के 60वें मैच में गुजरात जायंट्स को 40-25…

चेन्नई : बिहार के लाल संदीप कुमार के लगातार चौथे सुपर-10 की बदौलत यू मुंबा ने गुरुवार को यहां एसडीएटी मल्टी परपज इनडोर स्टेडियम में खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन के 60वें मैच में गुजरात जायंट्स को 40-25 से करारी शिकस्त दे दी। यू मुंबा 11 मैचों में छह जीत के बाद अब 12 अंक लेकर चौथे नंबर पर पहुंच गई है।

वही, गुजरात जायंट्स को 10 मैचों में आठवीं हार मिली है और अब वो 12वें नंबर पर खिसक गई है। मुंबा के लिए संदीप ने सबसे ज्यादा 15 प्वाइंट लिए और इस सीजन का अपना लगातार चौथा सुपर-10 लगाया। उनके अलावा डिफेंस में कप्तान सुनील ने सात और रिंकू ने हाई फाइव लगाते हुए पांच प्वाइंट अपने नाम किए।
वहीं, गुजरात के लिए सिर्फ अंकित दहिया ने 5 और लकी शर्मा ने 7 प्वाइंट हासिल किए। संदीप और सुनील के दम पर यू मु्ंबा ने इस मैच में भी दमदार शुरुआत की और शुरुआती पांच मिनटों में खुद को 6-3 से आगे रखा। पहले 10 मिनट के खेल में ही संदीप ने मुंबा के लिए पांच प्वाइंट हासिल कर लिए और अपनी टीम को 10-6 से आगे रखा।
मुंबा की टीम ने अगले ही मिनट में गुजरात को ऑलआउट दे दिया और इसके साथ ही उसने 16-7 की मजबूत लीड बना ली। संदीप के अलावा कप्तान सुनील आज भी डिफेंस में जमकर दहाड़ रहे थे।

16वें मिनट तक उसके पास 20-9 की विशाल लीड कायम हो चुकी थी। पहले हाफ में यू मुंबा के टैकल में 10 प्वाइंट हो चुके थे और गुजरात के पास सिर्फ तीन ही प्वाइंट थी। इसी के दम पर मुंबा की टीम ने पहले हाफ की समाप्ति तक उसके पास 23-11 की बढ़त बरकरार थी।
दूसरा हाफ शुरू होते ही बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले संदीप ने इस सीजन में अपना लगातार चौथा सुपर-10 पूरा कर लिया। संदीप ने 25वें मिनट में गुजरात को ऑलआउट कर दिया और इसके साथ ही यू मुंबा ने 29-13 की लीड कायम कर ली।
मोहम्मदरेजा शादलू के होने के बावजूद गुजरात जायंट्स के 30वें मिनट तक पूरे मैच में सिर्फ दो ही टैकल प्वाइंट थे। इसी वजह से यू मुंबा 17 प्वाइंट से आगे थी और उसका स्कोर 33-16 का था।
इसी बीच, सुनील ने अपना लगातार तीसरा हाई फाइव लगा दिया। अंतिम मिनटों में यू मुंबा की लीड डबल हो चुकी थी और उसका स्कोर 38-19 का हो गया था। यू मुंबा ने इस विशाल लीड को अंतिम मिनट में भी कायम रखते हुए 40-25 से एक बड़ी जीत दर्ज कर ली।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
