द इंडियन व्यू

पीकेएल 12 : यू मुंबा की दमदार वापसी, तमिल थलाइवाज को 18 प्वाइंट से धोया

चेन्नई : प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन में लगातार तीन हार के बाद यू मुंबा ने धमाकेदार विजयी वापसी कर ली है। मुंबा ने बुधवार को यहां एसडीएटी मल्टी परपज इनडोर स्टेडियम में खेले गए इस सीजन के 58वें मैच में तमिल…

Ragwendra P Singh
October 1, 2025
3 min read
पीकेएल 12 : यू मुंबा की दमदार वापसी, तमिल थलाइवाज को 18 प्वाइंट से धोया

चेन्नई : प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन में लगातार तीन हार के बाद यू मुंबा ने धमाकेदार विजयी वापसी कर ली है। मुंबा ने बुधवार को यहां एसडीएटी मल्टी परपज इनडोर स्टेडियम में खेले गए इस सीजन के 58वें मैच में तमिल थलाइवाज को एकतरफा अंदाज में 42-24 से हरा दिया।

यू मुंबा के लिए संदीप कुमार के 12 प्वाइंट के अलावा सुनील ने छह और लोकेश ने पांच प्वाइंट अपने नाम किए। थलाइवाज के लिए सिर्फ नितेश कुमार ने हाई फाइव लगाया। यू मुंबा अब 10 मैचों में पांचवीं जीत के बाद 10 अंक लेकर छठे पायदान पर पहुंच गई है। टीम की लगातार तीन हार के बाद यह पहली जीत है।

वहीं, तमिल थलाइवाज को 10 मैचों में छठी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इस सीजन में लगातार चौथी हार से बचने के लिए यू मुंबा ने अच्छी वापसी की। लेकिन बदला लेने की भावना से उतरी थलाइवाज ने भी उसे बराबर की टक्कर दी। दोनों टीमें सातवें मिनट तक 5-5 की बराबरी पर थी।

यू मुंबा ने इसके बाद शुरुआती 10 मिनटों में दो सुपर टैकल करके दो प्वाइंट की लीड बना ली। यू मुंबा के लिए लोकेश ने पहले 12 मिनट के अंदर ही अपना हाई फाइव पूरा कर लिया।

मुंबा ने इसी बीच, अपना तीसरा सुपर टैकल करके स्कोर को 13-9 तक पहुंचा दिया। टीम के लिए अजीत चौहान ने आज अपना पहला सुपर रेड लगाकर मुंबा की लीड को मजबूत कर दी। मुंबा ने पहले हाफ में अपने 16 में से आठ प्वाइंट डिफेंस में अर्जित किए और इसी बदौलत वो पहले 20 मिनट के खेल में 16-11 से आगे थी।

दूसरे हाफ में तमिल थलाइवाज के लिए वापसी का दरवाजा खुला हुआ था। लेकिन मुंबा की टीम अपने डिफेंस के दम पर लीड को कायम किए हुई थी। मैच के 25वें मिनट में संदीप कुमार ने सुपर रेड लगाकर मुंबा को 20-12 से आगे कर दिया। अगली ही मिनट में संदीप ने एक और सुपर रेड लगाकर थलाइवाज को ऑलआउट कर दिया।

इसके साथ ही मुंबा की टीम ने 25-13 की शानदार बढ़त कायम कर ली। मुंबा के लिए आज संदीप जमकर दहाड़ रहे थे। 30वें मिनट मेजबान तमिल थलाइवाज 12 प्वाइंट से पीछे चल रही थी क्योंकि यू मुंबा 28-16 से लीड कर रही थी। संदीप ने इसी बीच, इस सीजन में यू मुंबा के लिए अपना लगातार तीसरा सुपर-10 लगा दिया।

मुंबा की टीम 35वें मिनट तक 23-20 के साथ लीड में बनी हुई थी। संदीप के अलावा कप्तान सुनील भी आज डिफेंस में अपना दम दिखा रहे थे और इसी के साथ उन्होंने अपना हाई फाइव भी पूरा कर लिया। मैच के अंतिम मिनट में यू मुंबा ने एक बार फिर से तमिल थलाइवाज को ऑलआउट करके 42-24 के स्कोर से मैच को अपने नाम कर लिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।