पीकेएल 12 : यूपी योद्धाज फिर हारे, अयान के कमाल से पटना की 10 मैचों में तीसरी जीत
चेन्नई। पटना पाइरेट्स ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में सोमवार खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन के 68वें मैच में यूपी योद्धाज को 36-28 के अंतर से हरा दिया। यह 10 मैचों में पटना की तीसरी जीत है जबकि यूपी को 12…

चेन्नई। पटना पाइरेट्स ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में सोमवार खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन के 68वें मैच में यूपी योद्धाज को 36-28 के अंतर से हरा दिया।

यह 10 मैचों में पटना की तीसरी जीत है जबकि यूपी को 12 मैचों में आठवीं हार मिली। पटना की जीत में अयान (15) ने अहम भूमिका निभाई जबकि डिफेंस में दीपक (4) और नवदीप (5) ने उनका अच्छा साथ दिया। यूपी के लिए गगन गौड़ा ने सुपर-10 लगाया जबकि गुमान ने चार अंक हासिल किए। पटना ने अच्छी शुरुआत करते हुए 3-1 की लीड ले ली।
फिर अयान ने डू ओर डाई रेड पर अंक लेकर फासला 3 का कर दिया। पहली रेड पर बोनस लेने वाले गगन ने दूसरी रेड पर चार अंक लेकर यूपी को 5-4 की लीड दिला दी। इसके बाद हालांकि अयान ने स्कोर बराबर कर दिया।
काम्बीनेशन टैकल की बदौलत पटना का डिफेंस भवानी को बार-बार लपक रहा था लेकिन गगन ने दूसरे सुपर रेड के साथ पटना के डिफेंस को भेदते हुए सुपर टैकल की स्थिति बहाल कर दी।
दीपक ने हालांकि भवानी को डैश कर स्कोर 10-12 कर दिया। फिर अयान ने एक अंक के साथ सुपर टैकल की स्थिति टाल दी लेकिन शिवम उसे फिर उसी स्थिति में ले आए लेकिन अयान ने मल्टीप्वाइंटर के साथ स्कोर बराबर कर दिया।

इस बीच भवानी ने चार के डिफेस मे अंक दिलाकर पटना को फिर सुपर टैकल की स्थिति में ला दिया लेकिन भवानी को लपक पटना ने लीड ले ली। अगली रेड पर अयान ने सुपर-10 पूरा किया और यूपी को सुपर टैकल की स्थिति में ला दिया।
ब्रेक के बाद पटना ने आलआउट लेते हुए 21-16 की लीड ले ली। आलइन के बाद गगन सेल्फ आउट हुए। फिर अयान ने महेंदर को बाहर कर लीड सात की कर दी।
फिर पटना के डिफेंस ने भवानी को भी लपक लिया। हालांकि इसके बाद यूपी के डिफेंस ने अयान का शिकार किया लेकिन पटना ने गगन को लपक इसका हिसाब चुकाया। 30 मिनट की समाप्ति तक पटना ने 26-21 की लीड ले रखी थी। ब्रेक के बाद हालांकि यूपी ने पटना के लिए सुपर टैकल की स्थिति बहाल कर दी।
अयान को लपक सुमित ने यूपी की वापसी तय की लेकिन सुपर टैकल के साथ दिल्ली ने 6 की लीड कर ली। इस बीच अंकित के खिलाफ गगन ने गलती कर एक अंक लुटा दिया।
फिर डिफेंस ने शिवम को बाहर कर मैच पर पकड़ बना ली। इसके बाद यूपी ने वापसी की पूरी कोशिश और एक बार फिर पटना को सुपर टैकल की स्थिति में ले आए लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। इस तरह यूपी इस सीजन में आठवीं हार को मजबूर हुई।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
