द इंडियन व्यू

पीकेएल 12 : चेन्नई में रोमांचक टाई ब्रेकर, पुणेरी पलटन ने बुल्स को फिर हराया

चेन्नई : पुणेरी पलटन ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन में दूसरी बार टाई ब्रेकर में बेंगलुरु बुल्स को हरा दिया है। गुरुवार को यहां एसडीएटी मल्टी परपज इनडोर स्टेडियम में खेले गए सीजन के 59वें मैच में पुणेरी पलटन…

Ragwendra P Singh
October 2, 2025
3 min read
पीकेएल 12 : चेन्नई में रोमांचक टाई ब्रेकर, पुणेरी पलटन ने बुल्स को फिर हराया

चेन्नई : पुणेरी पलटन ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन में दूसरी बार टाई ब्रेकर में बेंगलुरु बुल्स को हरा दिया है। गुरुवार को यहां एसडीएटी मल्टी परपज इनडोर स्टेडियम में खेले गए सीजन के 59वें मैच में पुणेरी पलटन और बेंगलुरु बुल्स के बीच खेला गया सीजन का 59वां मैच में निर्धारित समय तक 29-29 से टाई रहा।

इसके बाद पुणेरी पलटन ने टाई ब्रेकर में बेंगलुरु बुल्स को 6-4 से हरा दिया। पुणेरी पलटन की 11 मैचों में यह आठवीं जीत है और टीम अह 16 अंक लेकर अंकतालिका में पहले नंबर पर पहुंच गई है। वहीं, बेंगलुरु बुल्स को 11 मैचों में छठी हार मिली है। इस सीजन में बेंगलुरु को तीसरी बार टाई ब्रेकर में मात खानी पड़ी है।

पुणेरी के लिए आदित्य ने सात और गुरदीप, कप्तान पंकज मोहिते और गौरव खत्री ने चार-चार अंक लिए। वहीं, बेंगलुरु के लिए आशीष मलिक और अलीरैजा मीरजैन ने छह-छह अंक अपने नाम किए।

पुणेरी पलटन ने इस मुकाबले में बेहतरीन शुरुआत की और शुरुआती मिनटों में उसने खुद को बुल्स से आगे रखा। पुणेरी ने इसके बाद आठवें मिनट में ही बुल्स को ऑलआउट करके स्कोर को 10-5 तक पहुंचा दिया। आदित्य शिंदे के शानदार प्रदर्शन की बदौलत पुणेरी ने शुरुआती 10 मिनटों के खेल में 12-9 की बढ़त बनाए रखी।

आदित्य और पंकज की बदौलत पुणेरी पलटन मैच के 15वें मिनट तक 15-10 की लीड में थी। उधर अलीरैजा मीरजैन, आशिष मलिक और आकाश शिंद के दम पर बेंगलुरु बुल्स भी मुकाबले में बनी हुई थी। इसके बावजूद पुणेरी पलटन हाफ टाइम तक 17-13 से आगे थी। दूसरे हाफ के शुरू होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी डू ऑर डाई में टैकल कर लिए गए।

हालांकि बुल्स ने वापसी करनी शुरू कर दी और पुणेरी की बढ़त सिर्फ एक प्वाइंट की रह गई। पुणेरी ने हालांकि लगातार दो सुपर टैकल करके मैच के 30वें मिनट तक फिर से तीन प्वाइंट की लीड बना ली। मुकाबले के अंतिम 10 मिनटों के खेल में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

35वें मिनट तक पुणेरी पलटन के पास सिर्फ दो प्वाइंट की लीड रह गई। मैच के 38वें मिनट में बेंगलुरु ने पुणेरी की लीड खत्म कर दी और स्कोर को 25-25 की बराबरी पर ला दिया। इसी बीच, बेंगलुरु ने पुणेरी को ऑलआउट भी कर दिया और साथ ही 28-25 की लीड बना ली।

मुकाबले के आखिरी मिनट में पुणेरी सिर्फ एक प्वाइंट से पीछे थी और फिर स्कोर 29-29 से बराबरी पर आ गया। इसके बाद किसी टीम ने रिस्क नहीं ली और मुकाबला 29-29 से टाई रहा। इस सीजन का यह आठवां इन दोनों टीमों के बीच दूसरा टाई ब्रेकर था। टाई ब्रेकर में पुणेरी पलटन ने कमाल का खेल दिखाते हुए 6-4 से मुकाबला जीत लिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।