पीकेएल 12 : देवांक का ऐतिहासिक शो बेअसर, गुजरात जायंट्स ने बंगाल को 47-40 से हराया
चेन्नई : देवांक दलाल (25 प्वाइंट) के ऐतिहासिक प्रदर्शन के बावजूद बंगाल वॉरियर्स को शनिवार को यहां एसडीएटी मल्टी परपज इनडोर स्टेडियम में खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन के 64वें मैच में गुजरात जायंट्स के…

चेन्नई : देवांक दलाल (25 प्वाइंट) के ऐतिहासिक प्रदर्शन के बावजूद बंगाल वॉरियर्स को शनिवार को यहां एसडीएटी मल्टी परपज इनडोर स्टेडियम में खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन के 64वें मैच में गुजरात जायंट्स के खिलाफ 40-47 से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में बंगाल के देवांक ने सबसे ज्यादा 25 प्वाइंट लिए।

देवांक अब पीकेएल इतिहास के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने लगातार तीन मैचों में 20 या उससे ज्यादा प्वाइंट हासिल किए हैं। वहीं, गुजरात के लिए राकेश ने 18, अंकित दहिया ने नौ और मोहम्मदरेजा शादलू ने सात प्वाइंट लिए।
गुजरात जायंट्स की 11 मैचों में यह तीसरी जीत है और अब उसके छह अंक हो गए हैं और वो अब अंकतालिका में 10वें नंबर पर पहुंच गई है। वहीं, बंगाल वॉरियर्स को 10 मैचों में सातवीं हार के बाद 11वें नंबर पर खिसक गई है।
विजेता गुजरात जायंट्स ने इस मुकाबले के पहले हाफ में तूफानी शुरुआत की। पांचवें मिनट में राकेश के छह प्वाइंट के दम पर गुजरात जायंट्स ने बंगाल को ऑलआउट करके स्कोर को 10-2 का कर दिया।

गुजरात की टीम इस तरह पहले दस मिनट के खेल में 15-5 के स्कोर के साथ 10 प्वाइंट की शानदार लीड कायम कर ली। गुजरात के लिए राकेश ने इस सीजन का अपना तीसरा सुपर-10 पूरा कर लिया और ने बंगाल को दूसरी बार ऑलआउट करके स्कोर को 20-7 तक पहुंचा दिया।
राकेश के अलावा मोहम्मदरेजा शादलू भी आज टॉप फॉर्म में थे, जिसके चलते गुजरात की टीम 15वें मिनट तक 26-7 की विशाल लीड बना ली।
मैच के 16वें मिनट में शादलू के सुपर रेड की बदौलत गुजरात ने मैच में तीसरी बार बंगाल को ऑलआउट करके स्कोर को 29-8 से अपने पक्ष में कर लिया। इस सीजन में पहली बार कोई टीम पहले हाफ में तीसरी बार ऑलआउट हुई है। मैच के 17वें मिनट में जाकर बंगाल को पहला टैकल प्वाइंट मिला।
इसके साथ ही गुजरात जायंट्स ने 19 प्वाइंट की लीड लेकर 31-12 के स्कोर के साथ पहले हाफ की समाप्ति की। दूसरे हाफ के शुरू होने के बाद गुजरात ने दो और सुपर टैकल करके बंगाल को बड़ी हार की ओर धकेल दिया। 26वें मिनट तक गुजरात 37-17 से आगे थी। लेकिन बंगाल ने लगातार प्वाइंट लेकर 30वें मिनट में गुजरात को ऑलआउट कर दिया।
अब गुजरात की लीड घटकर 14 प्वाइंट की रह गई थी और उसका स्कोर को 39-25 का था। अंतिम 10 मिनटों के खेल में गुजरात की लीड और घटने लगी और बंगाल ने वापसी करने शुरू कर दी।
इसी बीच, मोहम्मदरेजा शादलू ने अपना हाई फाइव पूरा कर लिया और गुजरात ने एक बार फिर से अपनी लीड मजबूत कर ली। गुजरात की टीम 37वें मिनट तक 44-34 से आगे थी।
जायंट्स ने अंतिम मिनटों में गुजरात जायंट्स ने अपनी लीड को कायम रखते हुए बंगाल वॉरियर्स को 47-40 से हराकर इस सीजन की अपनी तीसरी जीत दर्ज कर ली।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
