पीकेएल 12 : दिल्ली की लगातार चौथी जीत, जयपुर को तीन अंक से हराया
चेन्नई। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में सोमवार खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन के 67वें मैच में दबंग दिल्ली ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 29-26 के अंतर से हरा दिया। यह इस सीजन में दिल्ली की 10वीं और लगातार चौथी…

चेन्नई। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में सोमवार खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन के 67वें मैच में दबंग दिल्ली ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 29-26 के अंतर से हरा दिया। यह इस सीजन में दिल्ली की 10वीं और लगातार चौथी जीत है। इसके साथ दिल्ली ने अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

दूसरी ओर, जयपुर को 12 मैचों में छठी हार मिली है। दिल्ली के लिए डिफेंस में संदीप ने सात अंक के साथ प्रभावित किया जबकि आशू ने 8 और नीरज ने चार अंक लिए।
फजल ने भी तीन शिकार किए। जयपुर के लिए रेजामीरबघेरी औऱ दीपांशु ने हाई-5 लगाए। इस मैच में जयपुर के रेडर नहीं चले और यही कारण था कि उसे लगातार दूसरी हार मिली। आशू ने सुपर रेड के साथ दिल्ली को शानदार शुरुआत दिलाई लेकिन अगली रेड पर दिपांशु ने उन्हें लपक लिया।
इसके बाद फजल ने डिफेंस में हाथ दिखाते हुए दो बार आशू को रिवाइव कराया लेकिन दोनों ही मौकों पर जयपुर के डिफेंस ने उन्हें लपक लिया। 10वें मिनट में मीतू ने डू ओर डाई रेड पर अंक लेकर स्कोर 5-5 कर दिया। औऱ फिर दिपांशु ने नीरज को लपक पहली बार जयपुर को मैच में लीड दिला दी।

ब्रेक के बाद सुरजीत ने डू ओर डाई रेड पर साहिल को लपक स्कोर 6-6 कर दिया। फिर लंबे समय बाद आशू ने लगातार दो अंक लेकर दिल्ली को लीड में ला दिया।
हालांकि अगली रेड पर सुपर टैकल की स्थिति में वह लपक लिए गए। स्कोर 9-9 हो गया था। इसके बाद स्कोर 10-10 हुआ लेकिन फिर अंजिंक्य दो अंक की रेड के साथ जयपुर को सुपर टैकल की स्थिति में ले आए लेकिन रेजा ने आशू को लपक हाफटाइम तक जयपुर को 13-12 की लीड दिला दी।
हाफाटाइम के बाद नीरज ने रेजा को बाहर कर आशू को रिवाइव करा लिया। अगली रेड पर भी नीरज ने अंक लिया और फिर आशू ने जयपुर को आलआउट कर दिल्ली को 18-16 की लीड दिला दी। इसके बाद दिल्ली ने पिछली रेड पर दो अंक लेने वाले रेडू का शिकार किया लेकिन जयपुर ने आशू को लपक इसका जवाब दिया।
इस बीच दिल्ली ने दबाव बनाया और 30 मिनट के बाद चार अंक की लीड बना ली। चौथे क्वार्टर में रेजा के बाद दिपांशु ने भी हाई-5 पूरा किया जबकि दिल्ली के लिए संदीप सातवां शिकार कर चुके थे। इस बीच जयपुर ने स्कोर 21-23 कर दिया लेकिन आशू की बदौलत दिल्ली ने फिर चार अंक की रेड ले ली।
विनय को लपक दिल्ली ने न सिर्फ लीड पांच की कर ली बल्कि जयपुर को सुपर टैकल की स्थिति में ला दिया लेकिन आशू को लपक डिफेंस ने मैच में रोमांच ला दिया।
अगली रेड पर फजल ने मीतू का शिकार कर लिया। अब एक मिनट बचे थे और दिल्ली के पास तीन अंक की लीड थी। फिर आशू डू ओर डाई रेड पर आए और लपक लिए गए। स्कोर 26-27 हो गया था और 22 सेकेंड बचे थे। जयपुर के लिए अंतिम रेड पर समाधी आए और नीरज ने उन्हें लपक लिया। अंतिम रेड पर नीरज ने अंक लेकर दिल्ली को जीत दिला दी।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
