द इंडियन व्यू

पीकेएल 12 : पल्टन की 11वीं जीत, प्रो कबड्डी के प्लेऑफ में दूसरी टीम, थलाइवाज को दी शिकस्त

चेन्नई। पुनेरी पल्टन ने त्यागराज इंडोर स्टेडियम में शनिवार खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन के 78वें मैच में तमिल थलाइवाज को 36-23 के अंतर से हराकर प्लेआफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनने का श्रेय हासिल कर…

Ragwendra P Singh
October 11, 2025
3 min read
पीकेएल 12 : पल्टन की 11वीं जीत, प्रो कबड्डी के प्लेऑफ में दूसरी टीम, थलाइवाज को दी शिकस्त

चेन्नई। पुनेरी पल्टन ने त्यागराज इंडोर स्टेडियम में शनिवार खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन के 78वें मैच में तमिल थलाइवाज को 36-23 के अंतर से हराकर प्लेआफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनने का श्रेय हासिल कर लिया है। दबंग दिल्ली केसी पहले ही शीर्ष-8 में जगह बना चुकी है।

पल्टन की जीत में पंकज मोहिते (9) और कप्तान असमल इनामदार (7) के अलावा डिफेंस में गुरदीप (5) और विशाल भारद्वाज (4) ने अहम योगदान दिया। थलाइवाज को हार इसलिए मिली क्योंकि उनसके रेड मशीन अर्जुन देसवाल (6) चल नहीं सके और साथ ही डिफेंस ने भी उनका साथ नहीं दिया।

डिफेंस में अरुनंथबाबू (4) और नितेश (3) ने हालांकि अच्छा खेल दिखाया। कप्तान असलम के मल्टीप्वाइंर के दम पर पल्टन ने शानदार शुरुआत करते हुए तीन मिनट के खेल में 3-1 की लीड बना ली। फिर विशाल ने देसवाल को लपक थलाइवाज को बड़ा झटका दिया। इस बीच पंकज ने नितेश को आउट कर थलाइवाज को सुपर टैकल की स्थिति में ला दिया।

पंकज ने फिर अगली रेड पर दो अंक लेकर उसे आलआउट की ओर धकेला और फिर पल्टन ने इसे अंजाम देकर 10-1 की लीड ले ली। आलइन के बाद देसवाल ने मल्टीप्वाइंटर के साथ खाता खोला। हालांकि आदित्य ने नितेश को लपक हिसाब बराबर किया। पहले क्वार्टर के बाद पल्टन 12-3 से आगे थे।

ब्रेक के बाद देसवाल ने बोनस लिया तो पंकज ने दोहरी सफलता के साथ फासला फिर 10 का कर दिया। अगली रेड पर हालांकि अरुणनंथबाबू ने पंकज को लपक थलाइवाज का डिफेंस मे खाता खोला। फिर देसवाल ने गौरव को आउट कर फासला 7 का कर दिया। हालांकि अगली रेड पर वह लपक लिए गए।

हिमांशु ने उन्हें रिवाइव करा लिया लेकिन आते ही असलम ने उन्हें डैश कर दिया। हिमांशु ने पंकज को डैश किया लेकिन रेड के वक्त वह लपक लिए गए। हाफटाइम तक पल्टन 20-11 से आगे थे।

हाफटाइम के बाद अरुनंथबाबू सेल्फ आउट हुए और थलाइवाज के लिए सुपर टैकल आन हो गया। फिर विशाल ने रोहित को लपक थलाइवाज को आलआउट की ओर धकेल दिया लेकिन रौनक और नितेश ने पंकज को लपक देसवाल को रिवाइव करा लिया।

इस बीच थलाइवाज ने लगातार तीन अंक लेकर वापसी की राह पकड़ी लेकिन अबिनेश ने देसवाल को चौथी बार आउट कर इस रफ्तार पर रोक लगा दी।

फिर डू ओर डाई रेड पर पंकज ने नितेश को बाहर कर 30 मिनट की समाप्ति तक स्कोर 25-16 कर दिया लेकिन कंडोला ने दो अंक की रेड के साथ थलाइवाज की वापसी शुरू की लेकिन अगली रेड पर वह लपक लिए गए लेकिन डिफेंस ने उन्हें रिवाइव करा लिया। हालांकि अगली रेड पर ही असलम ने उन्हें बाहर कर दिया।

तीन मिनट बचे थे और थलाइवाज के लिए सुपर टैकल आन था। इसके बाद वैभव ने योगेश को आउट कर थलाइवाज को दो तक सीमित किया लेकिन अबकी बार मोहित को सुपर टैकल कर थलाइवाज ने दो अंक ले लिए लेकिन अंततः वे आलआउट नहीं बचा सके और 14 मैचों में आठवीं हार को मजबूर हुए। पल्टन ने 14 मैचों में 11वीं जीत हासिल की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

गुकेश की समय पर पकड़, सिंदारोव की सटीक चालें; फिर ड्रॉ रहा मुकाबला

वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2026 में खिताबी मुकाबला लगातार रोमांचक होता जा रहा है। मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश और चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव के बीच खेले गए तीसरे गेम में भी कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन दोनों खिलाड़ी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके।

अयान की शानदार फॉर्म बरकरार, दोहा में हासिल की पहली पीएसए खिताबी जीत

भारत के अयान वजीरल्ली ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दोहा में खेले गए क्यूएसएफ 5 चैलेंजर स्क्वाश टूर्नामेंट में मिस्र के हसन मेन्शॉवी को 3-1 से हराकर अपना पहला पीएसए टूर खिताब जीता।

प्रार्थना थापा और लालदुहजुआली की जोड़ी ने एशियाई चैंपियनशिप में जीता पदक

नागालैंड की प्रार्थना थापा और मिजोरम की लालदुहजुआली ने दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू में बैडमिंटन एशिया सीनियर चैंपियनशिप 2026 में 40 वर्ष से अधिक उम्र के महिला युगल में कांस्य पदक अपने नाम किया।

सैंडपेपर विवाद की फिर होगी समीक्षा, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तय की रूपरेखा

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2018 के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान हुए गेंद से छेड़छाड़ विवाद की समीक्षा के लिए गठित स्वतंत्र मंच के संदर्भ की शर्तें जारी कर दी हैं।