पीकेएल 12 : अलीरेजा के सुपर-10 और डिफेंस की चमक से बुल्स ने जयपुर को रौंदा
चेन्नई। कप्तान योगेश दहिया (8) के नेतृत्व में अपने डिफेंस के शानदार प्रदर्शन की बदौलत बेंगलुरू बुल्स ने त्यागराज इंडोर स्टेडियम में शनिवार खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल)-12 के दिल्ली लेग के पहले और सीजन के 77वें मैच…

चेन्नई। कप्तान योगेश दहिया (8) के नेतृत्व में अपने डिफेंस के शानदार प्रदर्शन की बदौलत बेंगलुरू बुल्स ने त्यागराज इंडोर स्टेडियम में शनिवार खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल)-12 के दिल्ली लेग के पहले और सीजन के 77वें मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स को 47-26 के अंतर से हरा दिया।
यह 13 मैचों में बुल्स की सातवीं जीत है जबकि जयपुर को इतने ही मैचों में सातवीं हार मिली है। बुल्स की जीत में योगेश के अलावा दीपक शंकर (5), संजय (3) और सत्यप्पा (2) का अहम योगदान रहा। रेडिंग में अलीरेजा ने 12 अंक जुटाए जबकि आकाश ने चार और आशीष ने पांच अंक लिए।
जयपुर के लिए अली समाधी ने 9 अंक के साथ प्रभावित किया जबकि विनय रेडू ने 6 अंक लिए। अपने अच्छे रेड रोटेशन की बदौलत बुल्स ने पांच मिनट के खेल के बाद 5-3 की लीड बना ली। इस दौरान बुल्स के डिफेंस ने तीन मैच के बाद लौटे नितिन को दो बार लपका। जयपुर के लिए सुपर टैकल आन था।

अलीरेजा ने रेजा को आउट कर जयपुर को आलआउट की ओर धकेला। इसके बाद अलीरेजा ने एक और शिकार कर जयपुर को एक खिलाड़ी तक सीमित किया लेकिन विनय ने उसे बचा लिया। हालांकि जयपुर देर तक राहत की सांस नहीं ले सके और 7-12 से पीछे हो गए। पहला क्वार्टर 12-8 से बुल्स के नाम रहा।
ब्रेक के बाद बुल्स के डिफेंस ने लगातार तीसरी बार नितिन को लपक लिया। इसके बावजूद जयपुर ने वापसी की राह पकड़ी और स्कोर 11-13 कर दिया। इसके बाद हालांकि बुल्स ने लगातार दो अंक लेकर हाफटाइम तक 19-13 की लीड ले ली। ब्रेक के बाद भी बुल्स ने अपना दबदबा बनाए रखा जयपुर को दूसरी बार आलआउट करते हुए 25-14 की लीड ले ली।
आलइन के बाद भी बुल्स का दबदबा बना रहा। आशीष मलिक ने मैच की पहली मल्टीप्वाइंट रेड के साथ स्कोर 28-15 कर दिया। इसके बाद रेडू ने एक अंक लिया।

बुल्स का डिफेंस चल रहा था लेकिन इस बीच समाधी चपलता से बोनस चुरा रहे थे। इस कारण फासला 12 का रह गया था। हालांकि अगली रेड पर दीपक ने समाधी को लपक हाई-5 पूरा कर लिया। 30 मिनट के बाद स्कोर 32-19 से बुल्स के हक में था।
ब्रेक के बाद योगेश ने साहिल को बाहर भेज जयपुर को फिर से सुपर टैकल की स्थिति में ला दिया। अलीरेजा ने एक अंक लेकर उसे आलआउट की ओर धकेला लेकिन रेजा ने दो अंक लेकर कुछ समय के लिए इस स्थिति को टाल दिया लेकिन बुल्स ने जल्द ही तीसरा आलआउट लेकर 39-22 के स्कोर पर अपनी जीत लगभग सुनिश्चित कर ली। आलइन के बाद अलीरेजा ने सुपर-10 पूरा किया और अपनी खुशी को दोगुना कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
गुकेश की समय पर पकड़, सिंदारोव की सटीक चालें; फिर ड्रॉ रहा मुकाबला
वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2026 में खिताबी मुकाबला लगातार रोमांचक होता जा रहा है। मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश और चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव के बीच खेले गए तीसरे गेम में भी कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन दोनों खिलाड़ी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके।
अयान की शानदार फॉर्म बरकरार, दोहा में हासिल की पहली पीएसए खिताबी जीत
भारत के अयान वजीरल्ली ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दोहा में खेले गए क्यूएसएफ 5 चैलेंजर स्क्वाश टूर्नामेंट में मिस्र के हसन मेन्शॉवी को 3-1 से हराकर अपना पहला पीएसए टूर खिताब जीता।
प्रार्थना थापा और लालदुहजुआली की जोड़ी ने एशियाई चैंपियनशिप में जीता पदक
नागालैंड की प्रार्थना थापा और मिजोरम की लालदुहजुआली ने दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू में बैडमिंटन एशिया सीनियर चैंपियनशिप 2026 में 40 वर्ष से अधिक उम्र के महिला युगल में कांस्य पदक अपने नाम किया।
सैंडपेपर विवाद की फिर होगी समीक्षा, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तय की रूपरेखा
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2018 के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान हुए गेंद से छेड़छाड़ विवाद की समीक्षा के लिए गठित स्वतंत्र मंच के संदर्भ की शर्तें जारी कर दी हैं।
