द इंडियन व्यू

पीकेएल 12 : दो सुपर टैकल से जयपुर पर भारी पड़ी पुणेरी पलटन, जीत की हैट्रिक पूरी

चेन्नई: अंतिम मिनटों में दो सुपर टैकल के सहारे पुणेरी पलटन ने शनिवार को यहां एसडीएटी मल्टी परपज इनडोर स्टेडियम में खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन के 63वें मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स को 41-36 से हरा दिया।…

Ragwendra P Singh
October 4, 2025
3 min read
पीकेएल 12 : दो सुपर टैकल से जयपुर पर भारी पड़ी पुणेरी पलटन, जीत की हैट्रिक पूरी

चेन्नई: अंतिम मिनटों में दो सुपर टैकल के सहारे पुणेरी पलटन ने शनिवार को यहां एसडीएटी मल्टी परपज इनडोर स्टेडियम में खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन के 63वें मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स को 41-36 से हरा दिया।

जयपुर की टीम पहले हाफ में 13 प्वाइंट से पिछड़ रही थी, लेकिन दूसरे हाफ में उसने अली चौबतराश समादी के 22 प्वाइंट के दम पर दमदार वापसी की और मुकाबले को एक समय बराबरी पर ला दिया था।

हालांकि पुणेरी ने अंतिम मिनटों में लगातार दो सुपर टैकल के दम पर जीत की हैट्रिक लगा दी। जयपुर पिंक पैंथर्स के लिए अली ने अली चौबतराश समादी ने अकेले ही 22 प्वाइंट लिए, लेकिन इसके बावजूद टीम को हार झेलनी पड़ी।

पुणेरी के लिए आदित्य शिंदे ने 13 और कप्तान पंकज मोहिते ने आठ प्वाइंट अपने नाम किए। 12 मैचों में नौवीं जीत के बाद पुणेरी पलटन के अब 18 हो गए हैं और वो अभी भी अंकतालिका में दूसरे नंबर पर कायम है।

पुणेरी की यह लगातार तीसरी जीत है। जयपुर पिंक पैंथर्स को 11 मैचों में पांचवीं हार का सामना करना पड़ा है और टीम अभी भी 12 अंक लेकर पांचवें नंबर पर है।

अली और आदित्य के दम पर दोनों टीमों ने मुकाबले में अच्छी शुरुआत की। लेकिन पुणेरी ने आदित्य और पंकज मोहिते के लगातार प्वाइंट की बदौलत मैच में लीड बना ली। मैच के नौवें मिनट में ही पुणेरी ने जयपुर को ऑलआउट कर दिया और स्कोर को 12-6 तक पहुंचा दिया।

पलटन ने पंकज के एक और सुपर रेड की बदौलत पहले 10 मिनट के खेल में खुद को 14-6 से आगे रखा।जयपुर पिंक पैंथर्स ने मैच के 11वें मिनट में जाकर अपना पहला टैकल प्वाइंट हासिल किया। लेकिन पुणेरी का प्वाइंट लेने का सिलसिला जारी रहा। 15वें मिनट तक पुणेरी के पास 17-8 की लीड बरकरार थी।

तीन मिनट बाद ही पंकज मोहिते ने दो प्वाइंट की सुपर रेड लगा दी और जयपुर को ऑलआउट की कगार पर धकेल दिया। 20वें मिनटस में पुणेरी पलटन ने दूसरी बार जयपुर को ऑलआउट करके पहले हाफ में स्कोर को 25-12 से अपने पक्ष में रखा।

दूसरा हाफ शुरू होने के बाद जयपुर के लिए अली चौबतराश समादी ने तीन प्वाइंट की सुपर रेड लगा दी और टीम को वापसी का मौका दे दिया। अली ने अगली ही रेड में पुणेरी को ऑलआउट की ओर धकेल दिया। उन्होंने इसके साथ ही इस सीजन का अपना दूसरा सुपर-10 भी पूरा कर लिया।

24वें मिनट में आखिरकार जयपुर पिंक पैंथर्स ने मैच में पहली बार पुणेरी को ऑलआउट कर दिया। अब पुणेरी की लीड घटकर सिर्फ पांच प्वाइंट की रह गई थी। अली चौबतराश ने फिर सुपर रेड लगाकर जयपुर के लिए वापसी के दरवाजे खोल दिए। मैच के 30वें मिनट में पुणेरी पलटन की लीड सिर्फ पांच प्वाइंट की लीड थी और स्कोर 30-25 का था।

अंतिम 10 मिनट के मुकाबले में अली का जलवा जारी रहा। उन्होंने अपनी टीम के लिए लगातार प्वाइंट लेना जारी रखा। 35वें मिनट तक जयपुर सिर्फ एक प्वाइंट से पीछे थी।

अगले ही मिनट में अली ने जयपुर को 33-33 से बराबरी पर ला दिया और फिर टीम ने लीड भी बना ली।लेकिन अगली रेड में अली सुपर टैकल कर लिए गए और पुणेरी पलटन फिर से तीन प्वाइंट की लीड में आ गई और स्कोर 36-33 का कर दिया।

पलटन ने अगली मिनट में एक और सुपर टैकल करके अपनी लीड को पांच प्वाइंट का कर दिया और स्कोर को 38-33 तक पहुंचा दिया। अंतिम रेड में पुणेरी ने इस लीड को कायम रखते हुए 41-36 से मैच को जीत लिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।