पीकेएल-12 : डेब्यू मैच में अंकित दहिया ने चमकाया गुजरात का सितारा
चेन्नई : प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में अपना डेब्यू मैच खेलने उतरे रेडर अंकित दहिया ने डिफेंस में हाई फाइव लगाते हुए सोमवार को यहां एसडीएटी मल्टी परपज इनडोर स्टेडियम में खेले गए 12वें सीजन के 53वें मैच में गुजरात जायंट्स…

चेन्नई : प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में अपना डेब्यू मैच खेलने उतरे रेडर अंकित दहिया ने डिफेंस में हाई फाइव लगाते हुए सोमवार को यहां एसडीएटी मल्टी परपज इनडोर स्टेडियम में खेले गए 12वें सीजन के 53वें मैच में गुजरात जायंट्स को यूपी योद्धाज के खिलाफ 33-27 से जीत दिला दी।

गुजरात जायंट्स की इस सीजन में नौ मैचों में लगातार पांच हार के बाद यह पहली और इस सीजन की दूसरी जीत है। टीम के अब चार अंक हो गए हैं। वहीं, यूपी योद्धाज को नौ मैचों में पांचवीं हार झेलनी पड़ी है।
यूपी योद्धाज को दी शिकस्त, लगातार पांच हार के बाद चखा पहली जीत का स्वाद
विजेता गुजरात के लिए अंकित दहिया के आठ प्वाइंट के अलावा राकेश ने छह और शादलू ने आठ प्वाइंट लिए। यूपी के लिए भवानी राजपूत ने आठ और गगन गौड़ा ने छह अंक जुटाए।

पीकेएल में अपना डेब्यू मैच खेलने उतरे अंकित दहिया ने शानदार शुरुआत की। लेकिन शुरुआत पांच मिनटों में दोनों टीमें 5-5 की बराबरी पर थी। गुजरात जायंट्स के लिए एचएस राकेश ने आठवें मिनट में डू ऑर डाई में सुपर रेड लगाकर अपनी टीम को तीन अंक और दिला दिए और इससे गुजरात 8-5 से आगे हो गई।
इसी बीच, शादलू ने भी सुपर रेड लगाकर यूपी को ऑलआउट कर दिया। जायंट्स की टीम ने इसके साथ ही पहले 10 मिनट के खेल में 12-7 की लीड बना ली। मैच में गगन गौड़ा के पांच प्वाइंट के बावजूद 15वें मिनट तक यूपी योद्धाज की टीम चार अंक से पीछे चल रही थी।
यूपी ने हालांकि फिर डू ऑर डाई में राकेश को टैकल करके डिफेंस में अपना अंक हासिल किया। इसके बाद भवानी राजपूत ने डू ऑर डाई में सुपर रेड लगाकर अपनी टीम को मुकाबले में बनाए रखा। उधर आज शादलू फॉर्म में लौट चुके थे और पहले हाफ में पांच प्वाइंट लेकर उन्होंने शुरुआती 20 मिनटों में गुजरात जायंट्स को 21-16 से आगे रखा।

यूपी योद्धाज ने दूसरे हाफ में गुमान सिंह को मैट पर उतारा। लेकिन वो भी अपने लय में नहीं दिखे। जायंट्स के पास 25वें मिनट तक 23-19 की बढ़त बरकरार थी। इसी बीच, शादलू आउट होकर मैट से बाहर चले गए और इसके बाद भी 30वें मिनट तक टीम की चार अंकों की लीड कायम थी।
पीकेएल में अपना डेब्यू मैच खेल रहे रेडर अंकित दहिया ने गुजरात के लिए डिफेंस में अपना हाई फाइव पूरा कर लिया। मैच के 35वें मिनट तक गुजरात जायंट्स 29-24 से आगे थी। जायंट्स की टीम ने अंतिम मिनटों में भी अपनी लीड को बरकरार रखते हुए 33-27 से मैच को अपने नाम कर लिया।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
