द इंडियन व्यू

पीएम मोदी पहुंचे बेगूसराय, औंटा-सिमरिया पुल जनता को किया समर्पित

‎बेगूसराय : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने एक दिवसीय बिहार दौरे के क्रम में बेगूसराय के सिमरिया पहुंचे और यहां औंटा-सिमरिया पुल को जनता को समर्पित किया। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद…

Ragwendra P Singh
August 22, 2025
2 min read
पीएम मोदी पहुंचे बेगूसराय, औंटा-सिमरिया पुल जनता को किया समर्पित

‎बेगूसराय : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने एक दिवसीय बिहार दौरे के क्रम में बेगूसराय के सिमरिया पहुंचे और यहां औंटा-सिमरिया पुल को जनता को समर्पित किया। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे।

‎पुल उद्घाटन के बाद पीएम मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुल से ही उपस्थित जनता का अभिवादन किया। प्रधानमंत्री मोदी का इस दौरान स्थानीय महिलाओं ने गीत गाकर स्वागत किया।

पीएम मोदी ने गंगा नदी पर नवनिर्मित 6 लेन औंटा-सिमरिया पुल पर रोड शो करते हुए लोगों का अभिवादन किया। लोगों में पीएम मोदी के आगमन को लेकर खास उत्साह दिखा।‎ ‎इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे।

‎गंगा नदी पर बने औंटा-सिमरिया 6 लेन गंगा ब्रिज के शुरू हो जाने से उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन और सुगम हो जाएगा। यह पुल मोकामा के औंटा और बेगूसराय के सिमरिया को जोड़ता है। इसकी लंबाई 1.865 किलोमीटर है, जबकि पहुंच पथ को मिलाकर परियोजना की कुल लंबाई 8.150 किलोमीटर है। इस परियोजना पर लगभग 1871 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। ‎

‎बताया जाता है कि उत्तर बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया और गोपालगंज जिलों के अलावा दक्षिण बिहार के औरंगाबाद, गया, नवादा, जहानाबाद, पटना, नालंदा, रोहतास, जमुई, बांका और भागलपुर के लोगों के लिए भी इस पुल से पटना आना-जाना आसान हो जाएगा।

‎इससे पहले पीएम मोदी ने गयाजी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि गंगा नदी पर औंटा सिमरिया 6 लेन पुल का शिलान्यास करने का मौका उन्हें मिला था, आज इसका लोकार्पण का सौभाग्य भी उन्हें मिल रहा है। यह पुल सिर्फ सड़कों को ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ेगा। इससे लोगों के आवागमन में समय बचेगा और उन्हें सुविधा होगी। ‎

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।