द इंडियन व्यू

पीएम मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर बोले विजय सिन्हा, मर्यादा की सारी हदें पार हो गई

पटना : बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कांग्रेस और राजद समर्थकों द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी पर भाजपा और इसके सहयोगी दलों ने कांग्रेस और राजद पर हमला बोला है। बिहार के…

Ragwendra P Singh
September 2, 2025
2 min read
पीएम मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर बोले विजय सिन्हा, मर्यादा की सारी हदें पार हो गई

पटना : बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कांग्रेस और राजद समर्थकों द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी पर भाजपा और इसके सहयोगी दलों ने कांग्रेस और राजद पर हमला बोला है।

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इस मसले पर प्रतिक्रिया देते हुए आईएएनएस से कहा, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की पार्टी के लोग पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, इससे पूरा देश आहत है। पीएम मोदी के साथ बिहार की माता-बहनें इस बदसलूकी का बदला लेने के लिए तैयार हैं।

मंत्री अशोक चौधरी ने भी इसे व्यक्तिगत और भावनात्मक चोट बताते हुए कहा, हमारे शास्त्रों में कहा गया है कि किसी ने भगवान को नहीं देखा, लेकिन माता-पिता ही असली देवता होते हैं। जिन्होंने हमें जन्म दिया, संस्कार दिए, उनका अपमान किसी भी व्यक्ति को आहत करेगा। प्रधानमंत्री भी एक इंसान हैं, उन्हें दुख होना स्वाभाविक है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा, राहुल गांधी को इस शर्मनाक घटना के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। लेकिन, इसके बजाय उनका इकोसिस्टम इसे सही ठहराने में लगा है। यह कांग्रेस की नीच राजनीति को दर्शाता है।

वहीं, उत्तर प्रदेश के मंत्री ओपी राजभर ने कहा, यह दुर्भावना और पतनशील सोच का परिणाम है। ऐसे बयान केवल खुद को नुकसान पहुंचाने वाला है। जब बुद्धि भ्रष्ट हो जाती है, तब इस तरह के बयान सामने आते हैं। इनका पतन तय है।

मंत्री संजय निषाद ने इस घटनाक्रम को भारतीय सभ्यता के विरुद्ध बताते हुए कहा, यह मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की धरती है, जहां ऐसे अपशब्दों की कोई जगह नहीं। जो प्रधानमंत्री के खिलाफ ऐसे अभद्र शब्दों का प्रयोग कर सकते हैं, वह देश की अन्य माताओं, बहनों और बेटियों का क्या सम्मान करेंगे? यही कारण है कि जनता ने इन्हें सत्ता से दूर रखा है और आगे भी रखेगी।

इस पूरे विवाद ने सियासी गलियारों में तूफान खड़ा कर दिया है। जहां एक ओर भाजपा इसे कांग्रेस और राजद की घटिया राजनीति करार दे रही है, वहीं दूसरी ओर विपक्ष अभी तक इस मामले पर खुलकर सफाई नहीं दे पाया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।