द इंडियन व्यू

पीआर श्रीजेश को पद्म भूषण, अश्विन सहित चार खिलाड़ियों को पद्म श्री

केंद्र सरकार ने शनिवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कार 2025 के विजेताओं का ऐलान कर दिया है। इनमें उल्लेखनीय कार्य करने के लिए 7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 19 को पद्म भूषण और 113 को पद्म श्री सम्मान दिया…

Ragwendra P Singh
January 25, 2025
2 min read
पीआर श्रीजेश को पद्म भूषण, अश्विन सहित चार खिलाड़ियों को पद्म श्री

केंद्र सरकार ने शनिवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कार 2025 के विजेताओं का ऐलान कर दिया है। इनमें उल्लेखनीय कार्य करने के लिए 7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 19 को पद्म भूषण और 113 को पद्म श्री सम्मान दिया गया है।

साभार : गूगल

सूची में खेल जगत से भारतीय हॉकी टीम के पूर्व गोलकीपर पीआर श्रीजेश को पद्म भूषण और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन सहित 4 को पद्म श्री दिया गया है।

सूची में पेरिस पैरालंपिक 2024 में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले तीरंदाज हरविंदर सिंह, भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान आईएम विजयन और जाने-माने पैरा एथलेटिक्स कोच सत्यपाल सिंह को भी पद्म श्री सम्मान दिया गया है।

बता दें कि श्रीजेश ने पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम के कांस्य पदक जीतने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्होंने हॉकी को अलविदा कह दिया था। वह टोक्यो ओलंपिक का भी हिस्सा थे, जहां भारत ने कांस्य पदक जीता था।

अश्विन को क्रिकेट में योगदान के लिए पद्मश्री सम्मान दिया गया है। उन्होंने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। अश्विन भारत के लिए टेस्ट मैचों में दूसरे सबसे ज्यादा (537) विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं। अनिल कुंबले 619 विकेट के साथ पहले स्थान पर हैं।

विजयन 2000-2004 तक भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान रहे हैं। उन्होंने भारत के लिए 72 मैचों में 29 गोल दागे हैं। हरविंदर ने पेरिस पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीता था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।