द इंडियन व्यू

पीआर श्रीजेश का सपना : पांच साल में भारतीय सीनियर हॉकी टीम के कोच बनने का लक्ष्य

दिग्गज गोलकीपर पीआर श्रीजेश का मानना है कि आने वाले पांच वर्षों में वह सीनियर राष्ट्रीय हॉकी टीम के मुख्य कोच बनने का अपना सपना पूरा कर सकते हैं। साभार : गूगल फिलहाल वह जूनियर पुरुष टीम के कोच की भूमिका निभा रहे हैं और…

Ragwendra P Singh
September 23, 2025
2 min read
पीआर श्रीजेश का सपना : पांच साल में भारतीय सीनियर हॉकी टीम के कोच बनने का लक्ष्य

दिग्गज गोलकीपर पीआर श्रीजेश का मानना है कि आने वाले पांच वर्षों में वह सीनियर राष्ट्रीय हॉकी टीम के मुख्य कोच बनने का अपना सपना पूरा कर सकते हैं।

साभार : गूगल

फिलहाल वह जूनियर पुरुष टीम के कोच की भूमिका निभा रहे हैं और उनका मानना है कि इस स्तर पर काम करके वह कोचिंग में आवश्यक अनुभव और परिपक्वता हासिल कर पाएंगे।

श्रीजेश ने एक समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा, "कोचिंग मेरे लिए एक नया अनुभव है। मैंने करीब 25 साल तक हॉकी खेली है, इसलिए मुझे लगता है कि जूनियर स्तर मेरे लिए सीखने का सही मंच है। हालांकि, मेरे पास सब-जूनियर स्तर के लिए उतना धैर्य नहीं है क्योंकि वहां खिलाड़ियों को मूल बातें सिखानी पड़ती हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "एक खिलाड़ी से कोच की भूमिका में आना एक बड़ा बदलाव है। जूनियर स्तर मुझे सीखने का अच्छा मौका दे रहा है और मैं इस प्रक्रिया से गुजर रहा हूं ताकि खुद को बेहतर बना सकूं।" श्रीजेश ने बताया कि वह एफआईएच का लेवल-3 कोचिंग कोर्स भी पूरा कर चुके हैं और लगातार खुद को इस नई भूमिका के लिए तैयार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, "सीनियर टीम का कोच बनने के लिए मुझे परिपक्वता की जरूरत है, और मैं बिना तैयारी के सीधे उस जिम्मेदारी में नहीं कूद सकता। लेकिन यह मेरा लक्ष्य जरूर है और मैं उसी दिशा में काम कर रहा हूं।"

हॉकी इंडिया लीग की टीम एसजी पाइपर्स में हॉकी निदेशक की भूमिका निभा रहे श्रीजेश को उम्मीद है कि अगले पांच-छह वर्षों में वह भारतीय पुरुष सीनियर टीम के कोच के रूप में नेतृत्व संभालने के लिए तैयार हो जाएंगे।

दो बार के ओलंपिक कांस्य पदक विजेता श्रीजेश को भरोसा है कि चेन्नई और मदुरै में 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक होने वाले जूनियर विश्व कप में भारतीय टीम पोडियम तक पहुंचने की पूरी क्षमता रखती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।