पार सीकर्स ने जीती तृतीय लखनऊ नाइट गोल्फ लीग की ट्रॉफी
लखनऊ : पार सीकर्स ने आज लखनऊ गोल्फ क्लब में आयोजित तृतीय लखनऊ नाइट गोल्फ लीग में जीत हासिल की। लखनऊ गोल्फ क्लब पर आयोजित लीग के फाइनल में, पार सीकर्स ने फेयरवे टाइगर्स को हराया, जिसमें पी के अग्रवाल ने राकेश सेठ को…

लखनऊ : पार सीकर्स ने आज लखनऊ गोल्फ क्लब में आयोजित तृतीय लखनऊ नाइट गोल्फ लीग में जीत हासिल की। लखनऊ गोल्फ क्लब पर आयोजित लीग के फाइनल में, पार सीकर्स ने फेयरवे टाइगर्स को हराया,
जिसमें पी के अग्रवाल ने राकेश सेठ को 3&2 से हराया, अमन टंडन ने मिकी नंदा को 2&1 से हराया, और देवेंद्र सिंह और डॉ आशीष अग्रवाल ने ऋषि खन्ना और अनूप कुमार को 2&1 से हराया।

तीसरे स्थान के मैच में बीबीडी रेंजर्स ने जो रॉयल्स को 15-10 से हराया, जिसमें आर एस नंदा ने नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव को 3&1 से हराया, नवीन चरण ने आधार जैन को 1 अप से हराया, और संदीप अग्रवाल और कैप्टन अजय चौहान ने अक्षय सिंह और मयंक पंत को 2&1 से हराया।
इससे पूर्व पार सीकर्स और फेयरवे टाइगर्स ने सेमीफाइनल में जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई। पहले सेमीफाइनल में पार सीकर्स ने जो रॉयल्स को एकतरफा 22.5-2.5 से हराया।
टीम की जीत में पीके अग्रवाल ने देवेंद्र मोहन को 3&2 से हराया जबकि अमन टंडन ने आधार जैन के खिलाफ 1 अप से जीत दर्ज की। दूसरी ओर शिशिर सोमवंशी और स्वदेश कुमार सिंह ने नितिन खन्ना और अक्षय सिंह को 2&1 से हराया।
दूसरे सेमीफाइनल में फेयरवे टाइगर्स ने बीबीडी रेंजर्स के खिलाफ 17.5-7.5 से जीत दर्ज की। व्यक्तिगत मुकाबलो में राकेश सेठ ने आर एस नंदा को 2 अप से हराया।
वही जेपी सिंह सियाल व अतुल कटियाल ने डॉ ए पी टिक्कू व कैप्टन अजय चौहान को 4&3 से शिकस्त दी। दूसरी ओर सुनील बोरा व अनूप कुमार ने नवीन चरण व राजन कृष्ण रस्तोगी को 2&1 से पराजित किया।
सम्बंधित ख़बरें
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
गुकेश की समय पर पकड़, सिंदारोव की सटीक चालें; फिर ड्रॉ रहा मुकाबला
वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2026 में खिताबी मुकाबला लगातार रोमांचक होता जा रहा है। मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश और चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव के बीच खेले गए तीसरे गेम में भी कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन दोनों खिलाड़ी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके।
अयान की शानदार फॉर्म बरकरार, दोहा में हासिल की पहली पीएसए खिताबी जीत
भारत के अयान वजीरल्ली ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दोहा में खेले गए क्यूएसएफ 5 चैलेंजर स्क्वाश टूर्नामेंट में मिस्र के हसन मेन्शॉवी को 3-1 से हराकर अपना पहला पीएसए टूर खिताब जीता।
प्रार्थना थापा और लालदुहजुआली की जोड़ी ने एशियाई चैंपियनशिप में जीता पदक
नागालैंड की प्रार्थना थापा और मिजोरम की लालदुहजुआली ने दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू में बैडमिंटन एशिया सीनियर चैंपियनशिप 2026 में 40 वर्ष से अधिक उम्र के महिला युगल में कांस्य पदक अपने नाम किया।
