द इंडियन व्यू

पाकिस्तान सुपर लीग : स्टीव स्मिथ और केन विलियमसन के खेलने पर संशय

स्टीव स्मिथ और केन विलियमसन जैसे विदेशी बल्लेबाजों का पाकिस्तान सुपर लीग के आगामी सत्र में शामिल होने की संभावना बेहद कम है जबकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को इस साल अप्रैल-मई में आयोजित होने वाली लीग में इंग्लैंड के…

Ragwendra P Singh
January 7, 2025
2 min read
पाकिस्तान सुपर लीग : स्टीव स्मिथ और केन विलियमसन के खेलने पर संशय

स्टीव स्मिथ और केन विलियमसन जैसे विदेशी बल्लेबाजों का पाकिस्तान सुपर लीग के आगामी सत्र में शामिल होने की संभावना बेहद कम है जबकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को इस साल अप्रैल-मई में आयोजित होने वाली लीग में इंग्लैंड के खिलाड़ियों की भागीदारी के लिए इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड से मंजूरी का इंतजार है।

साभार : गूगल

पीसीबी ने मंगलवार को कहा कि डेविड वार्नर, आदिल राशिद, क्रिस वोक्स और मुस्तफिजूर रहमान जैसे दिग्गज 11 जनवरी को खिलाड़ियों के ड्राफ्ट के दौरान प्लैटिनम श्रेणी में शामिल होंगे।

लीग की सर्वोच्च स्तर की इस श्रेणी में ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू शॉर्ट, रिले मेरेडिथ और स्टीव स्मिथ (पुष्टि होने पर) के साथ-साथ इंग्लैंड के आदिल राशिद, गस एटकिंसन, जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, टॉम कुरेन और टॉम कोहलर-कैडमोर शामिल है।

न्यूजीलैंड के फिन एलन, केन विलियमसन (पुष्टि होने पर) और मार्क चैपमैन भी प्लैटिनम श्रेणी का हिस्सा हैं। इस श्रेणी में श्रीलंका के चरिथ असालंका और वेस्टइंडीज के शाई होप भी शामिल हैं। पता चला है कि स्मिथ और विलियमसन ने पूर्व प्रतिबद्धताओं के कारण पीएसएल से हट गये है।

पीएसएल का आयोजन पहली बार आईपीएल के साथ होगा और पीसीबी उन बड़े विदेशी खिलाड़ियों के साथ करार करने की कोशिश कर रहा है जिन्हें आईपीएल नीलामी में कोई खरीददार नहीं मिला था। बांग्लादेश के शाकिब अल हसन गेंदबाजी पर प्रतिबंध के कारण लीग में केवल बल्लेबाज के रूप में ही भाग ले सकेंगे।

प्लैटिनम श्रेणी के अन्य खिलाड़ियों में क्रिस लिन, डेरिल मिचेल, एडम मिल्ने, टिम साउदी, कुसल मेंडिस, डेविड विली, उस्मान ख्वाजा, जैक क्रॉली, जेसन रॉय, माइकल ब्रेसवेल और एलेक्स हेल्स शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर एलेक्स कैरी और कुछ अन्य विदेशी खिलाड़ियों को डायमंड और गोल्ड कैटेगरी में रखा गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।