पाकिस्तान सुपर लीग में खेलेंगे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर डेविड वार्नर
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को इस बार कुछ बड़े खिलाड़ी पाकिस्तान सुपर लीग के लिए मिलने वाले हैं। इसके पीछे की वजह यह है कि उनको आईपीएल से नजरअंदाज किया गया है। इस लिस्ट में अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर डेविड वॉर्नर का नाम…

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को इस बार कुछ बड़े खिलाड़ी पाकिस्तान सुपर लीग के लिए मिलने वाले हैं। इसके पीछे की वजह यह है कि उनको आईपीएल से नजरअंदाज किया गया है। इस लिस्ट में अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर डेविड वॉर्नर का नाम जुड़ गया है।

डेविड वॉर्नर भी आईपीएल मेगा ऑक्शन में इग्नोर हुए थे। ऐसे में वे अब पाकिस्तान सुपर लीग में खेलते नजर आएंगे। पीएसएल के ड्राफ्ट के लिए उन्होंने रजिस्ट्रेशन किया था, जिसमें उनको जगह मिल गई है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर पीएसएल सीजन 10 के ड्राफ्ट के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले नए मार्की खिलाड़ी बन गए हैं।
पीएसएल ने एक्स पर इस खबर की घोषणा करते हुए कहा, "2024 का अंत शानदार तरीके से हुआ। ऑस्ट्रेलियाई पावरहाउस डेविड वॉर्नर ने पीएसएल ड्राफ्ट के लिए पंजीकरण कराया है!" आगामी पीएसएल सीजन 10 बलूचिस्तान के ग्वादर में आयोजित किया जाएगा। वहीं, ड्राफ्ट 11 जनवरी को शेड्यूल है। डेविड वॉर्नर के अलावा टिम साउदी, जेम्स नीशन और शाकिब अल हसन समेत कई अन्य क्रिकेटर इसमें खेलने वाले हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
