पाकिस्तान के हीरो बन रहे हैं कांग्रेस के नेता: प्रह्लाद जोशी
हुबली : केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर पाकिस्तान में हीरो बनने का आरोप लगाते हुए रविवार को आलोचना की है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर देशहित को भूलकर पाकिस्तान के प्रति नरम रुख अपनाने का…

हुबली : केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर पाकिस्तान में हीरो बनने का आरोप लगाते हुए रविवार को आलोचना की है।
उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर देशहित को भूलकर पाकिस्तान के प्रति नरम रुख अपनाने का आरोप लगाया।
हुबली में मीडिया से बातचीत के दौरान आज केंद्रीय मंत्री जोशी ने कहा कि कांग्रेस पाकिस्तान को आतंकवाद के आरोपों से मुक्त करने की कोशिश कर रही है। हम जानते हैं कि मालेगांव की घटना के बाद क्या हुआ। उन्होंने जांच रोक दी और शरद पवार की पार्टी ने हिंदू आतंकवाद बताने की कोशिश की और समझौता एक्सप्रेस और मालेगांव की घटनाओं की तुलना करने की कोशिश की। जोशी ने कांग्रेस नेताओं पर पाकिस्तान को बचाने के लिए काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार दुनिया के सामने पाकिस्तान को बेनकाब करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन कांग्रेस ने मालेगांव मामले में शुरुआती आरोपियों को बरी करने का काम किया। कांग्रेस नेता देश में हीरो बनने की बजाय पाकिस्तान में हीरो बन रहे हैं। प्रह्लाद जोशी ने चिदंबरम पर यह पूछते हुए निशाना साधा कि उनके पास यह कहने का क्या सबूत है कि पहलगाम के आतंकवादी पाकिस्तान से थे। उन्होंने कहा कि यह इस बात का सबूत है कि कांग्रेस की मानसिकता किस स्तर तक गिर चुकी है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
