द इंडियन व्यू

त्रिकोणीय वनडे सीरीज के दौरान कीवी बल्लेबाज रचिन रविंद्र चोटिल

पाकिस्तान के खिलाफ त्रिकोणीय वनडे सीरीज के पहले मुकाबले के दौरान न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रचिन रविंद्र को माथे पर चोट लगी थी। एक गेंद कैच पकड़ते समय उनके सीधे माथे पर लगी थी। गेंद लगने के कुछ सेकेंड बाद ही उनके माथे से…

Ragwendra P Singh
February 9, 2025
2 min read
त्रिकोणीय वनडे सीरीज के दौरान कीवी बल्लेबाज रचिन रविंद्र चोटिल

पाकिस्तान के खिलाफ त्रिकोणीय वनडे सीरीज के पहले मुकाबले के दौरान न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रचिन रविंद्र को माथे पर चोट लगी थी। एक गेंद कैच पकड़ते समय उनके सीधे माथे पर लगी थी। गेंद लगने के कुछ सेकेंड बाद ही उनके माथे से खून निकलने लगा था। खून पानी की तरह बह रहा था।

साभार : गूगल

जल्द ही डॉक्टर और फीजियो मैदान पर पहुंचे थे और उन्हें मैदान से बाहर लाया गया था। इसके बाद उन्होंने मैच में हिस्सा नहीं लिया था और अब वे अगले मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं हैं। इसकी जानकारी न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने दी है।

बोर्ड ने रचिन रविंद्र को लेकर अपडेट जारी की है, "रचिन रविंद्र को कल (8 फरवरी) लाहौर में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे ट्राई-सीरीज में गेंद लगने से माथे पर चोट लग गई।

रचिन रविंद्र के सिर पर चोट का प्रारंभिक मूल्यांकन किया गया और चोट के लिए टांके लगाने पड़े, जिसका उपचार मैदान पर ही किया गया। वह अन्यथा ठीक हैं और HIA प्रोटोकॉल के तहत उनकी निगरानी जारी रहेगी। कल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मैच में उनके खेलने की संभावना कम है।" 10 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका से न्यूजीलैंड को खेलना है।

माना जा रहा है कि रचिन रविंद्र के चोटिल होने के पीछे की वजह लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम की फ्लडलाइट्स हैं, जो नीची लगी हुई हैं। व्हाइट फ्लडलाइट्स हैं तो गेंद उनके अंदर से आएगी तो पता नहीं चलेगा।

यही बात शायद रचिन के साथ हुई, क्योंकि वे कैच पकड़ने की पोजिशन में थे, लेकिन गेंद जब उनके माथे पर लगी तो उनके हाथ काफी नीचे थे। एक प्रोफेशनल क्रिकेटर के साथ कभी भी ऐसा नहीं हो सकता। यही कारण है कि फ्लडलाइट्स की वजह से ही यह हादसा हुआ। ये पाकिस्तान की पारी के दौरान हुआ था, जब रचिन रविंद्र कैच पकड़ने की कोशिश कर रहे थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।