पाकिस्तान एक कमजोर पहलवान, मेक इन इंडिया के हथियारों का दिख रहा दम: अनिल विज
अंबाला। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पाकिस्तान के हमलावर रवैये पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि भारत हर हमले का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। उन्होंने पाकिस्तान की तुलना एक कमजोर पहलवान से की, जो अखाड़े में…

अंबाला। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पाकिस्तान के हमलावर रवैये पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि भारत हर हमले का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। उन्होंने पाकिस्तान की तुलना एक कमजोर पहलवान से की, जो अखाड़े में उछल-कूद तो करता है, लेकिन जब समय आता है, तब तगड़ा पहलवान उसे धोबी पछाड़ देता है।
विज ने तंज कसते हुए कहा कि पाकिस्तान सोचता है कि उनके मांगे हुए ड्रोन और पतंग जैसे हथियारों से भारत डर जाएगा। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, कुछ ड्रोन में तो ये बारूद डालना भी भूल गए। ये सिर्फ दिखावा करना चाहते हैं। भारत की सैन्य ताकत पाकिस्तान के हर हमले को हवा में ही नाकाम कर देती है। हमारे पास जवाबी हमले की पूरी क्षमता है। जब हम हमला करेंगे, तब तुम कहां जाओगे?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया अभियान की सफलता पर बोलते हुए विज ने कहा कि भारत में बने हथियार आज दुनिया में अपनी धाक जमा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले यह गलतफहमी थी कि विदेशी हथियार ही बेहतर होते हैं, लेकिन पीएम मोदी ने देश के विशेषज्ञों को प्रोत्साहित किया। आज हम एक से बढ़कर एक हथियार बना रहे हैं, और दुनिया हमसे इन्हें खरीदने आ रही है। भारत के स्वदेशी हथियारों की ताकत ने न केवल रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दिया है, बल्कि वैश्विक स्तर पर भारत की साख भी मजबूत की है।
पाकिस्तान की ओर जाने वाले सिंधु नदी के पानी को लेकर अनिल विज ने कहा कि यह नदी भारत की प्राचीन सभ्यताओं का आधार रही है। हड़प्पा और मोहनजोदड़ो जैसी सभ्यताएं इसी नदी के किनारे पनपीं। सिंधु नदी हमारी धार्मिक नदी है।
विज ने हाल ही में टीवी चैनलों से सायरन की आवाज न बजाने की अपील की थी, जिस पर आज उन्होंने बयान दिया। उन्होंने कहा कि सायरन की आवाज से असमंजस की स्थिति पैदा हो रही थी, क्योंकि लोग इसे युद्ध के सायरन से जोड़ रहे थे। विज ने सभी न्यूज चैनलों का आभार जताते हुए कहा, मेरे छोटे से आग्रह पर सभी चैनलों ने सायरन की आवाज बंद कर दी। इसके लिए मैं सभी का धन्यवाद करता हूं।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
