अभिषेक शर्मा का तूफानी अर्धशतक, भारत ने पहले टी-20 में मारी बाजी
भारतीय टीम ने पहले टी-20 मैच में इंग्लैंड टीम को 7 विकेट से हराते हुए 5 मैचों की सीरीज में बढ़त हासिल की। ईडन गार्डन स्टेडियम में हुए मैच में इंग्लिश टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 132 रन पर ही ढेर हो गई। AFP/Getty Images…

भारतीय टीम ने पहले टी-20 मैच में इंग्लैंड टीम को 7 विकेट से हराते हुए 5 मैचों की सीरीज में बढ़त हासिल की। ईडन गार्डन स्टेडियम में हुए मैच में इंग्लिश टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 132 रन पर ही ढेर हो गई।

जवाब में भारत ने अभिषेक शर्मा के अर्धशतक (79) से 13वें ओवर में लक्ष्य हासिल किया। इंग्लैंड ने फिल सॉल्ट (0) और बेन डकेट (4) के विकेट जल्दी खो दिए। खराब शुरुआत के बीच जोस बटलर ने अर्धशतकीय पारी (68) खेली, लेकिन दूसरे छोर से विकेटों के गिरने का क्रम जारी रहा। भारत से वरुण चक्रवर्ती ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए।
जवाब में भारत से संजू सैमसन (26) और अभिषेक की जोड़ी ने 41 रन की साझेदारी की। इसके बाद अभिषेक की पारी से भारत ने आसानी से लक्ष्य प्राप्त किया। अर्शदीप ने अपने 4 ओवर के कोटे में 4.20 की इकॉनमी रेट से 17 रन देते हुए 2 विकेट चटकाए।
इसके साथ ही वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने। उन्होंने इस मामले में युजवेंद्र चहल को पीछे छोड़ा। अर्शदीप के नाम अब 61 मैचों में 17.90 की औसत के साथ 97 विकेट हो गए हैं, जबकि चहल ने 80 मैचों में 25.09 की औसत और 8.19 की इकॉनमी रेट से 96 विकेट लिए थे।
बटलर ने पारी का चौथा ओवर करने आए हार्दिक पांड्या के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी की। इंग्लिश कप्तान ने उस ओवर में 4 चौके लगाकर अच्छी फॉर्म के संकेत दिए। इसके बाद उन्होंने अक्षर पटेल के ओवर में 2 छक्के भी लगाए।
उम्दा लय में दिख रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ने 34 गेंदो में ही अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 26वां और भारतीय टीम के खिलाफ पांचवां अर्धशतक रहा। बटलर टी-20 क्रिकेट में 12,000 रन पूरा करने वाले विश्व के सिर्फ सातवें बल्लेबाज बने हैं। इंग्लैंड में उनसे पहले सिर्फ एलेक्स हेल्स (13,361) ने ऐसा किया है।
विश्व के बल्लेबाजों में वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (14,562) व कीरोन पोलार्ड (13,434), पाकिस्तान के शोएब मलिक (13,492), भारत के विराट कोहली (12,886) और ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर (12,757) ही 12,000 से अधिक रन बना चुके हैं। भारत से वरुण चक्रवर्ती ने बटलर, ब्रूक और लिविंगस्टोन के रूप में अहम विकेट चटकाए। उन्होंने अपने 4 ओवर में 23 रन दिए। हार्दिक पांड्या ने अपने 4 ओवर में 10.50 की इकॉनमी रेट के साथ 42 रन देते हुए 2 सफलताएं हासिल की।
भारतीय टीम के उपकप्तान अक्षर पटेल ने 5.50 की इकॉनमी रेट से 22 रन देते हुए 2 विकेट चटकाए। रवि बिश्नोई कोई विकेट नहीं ले सके। अभिषेक ने अपने चिर-परिचित अंदाज में बल्लेबाजी की और विपक्षी गेंदबाजों की खूब धुनाई की। इस बीच उन्होंने मार्क वुड के एक ओवर में लगातार 2 छक्के भी जड़े।
तेजी से रन बटोर रहे अभिषेक ने सिर्फ 20 गेंदों में अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा अर्धशतक पूरा किया। यह इंग्लैंड के खिलाफ उनके बल्ले से निकलने वाली पहली अर्धशतकीय पारी रही। वह 34 गेंदों पर 79 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 5 चौके और 8 छक्के थे।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
