पहलगाम हमले का मैदान पर जवाब, भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया
अप्रैल में हुए पहलगाम हमले का भारत ने बॉर्डर पर जवाब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से दिया था, क्रिकेट के मैदान पर भी अब भारत ने पाकिस्तान को खदेड़ा है। रविवार, 14 सितंबर को हुए भारत बनाम पाकिस्तान मैच में सूर्यकुमार यादव की अगुवाई…

अप्रैल में हुए पहलगाम हमले का भारत ने बॉर्डर पर जवाब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से दिया था, क्रिकेट के मैदान पर भी अब भारत ने पाकिस्तान को खदेड़ा है। रविवार, 14 सितंबर को हुए भारत बनाम पाकिस्तान मैच में सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से धूल चटाई।

इस जीत को भारतीय कप्तान ने सभी सशस्त्र बलों को समर्पित किया, वहीं अब कोच गौतम गंभीर ने भी सेना को धन्यवाद कहा। भारत का यह रिएक्शन बताता है कि पहलगाम हमले के पीड़ितों का दर्द आज भी उनके जहन में ताजा है। गौतम गंभीर ने ब्रॉडकास्टर्स से बात करते हुए कहा, “शानदार जीत।
इस टूर्नामेंट में अभी भी बहुत क्रिकेट बाकी है। यह मैच इसलिए महत्वपूर्ण था क्योंकि हम पहलगाम हमले के पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ एकजुटता दिखाना चाहते थे और यह भी कि उन्होंने क्या-क्या सहा।”
उन्होंने आगे कहा, "इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि हम भारतीय सेना को उनके सफल ऑपरेशन सिंदूर के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं। हम अपने देश को गौरवान्वित और खुश करने की कोशिश करेंगे।" एशिया कप में भारत का पाकिस्तान से अभी दो बार और सामना हो सकता है।
दोनों टीमें अगर फाइनल तक पहुंचती है तो सुपर-4 और खिताबी भिड़ंत में भारत और पाकिस्तान आमने सामने हो सकती है। बात मैच की करें तो, टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी पाकिस्तान की टीम भारत के सामने 128 रनों का मामूली टारगेट रखने में कामयाब रही।
वो तो शुक्र है साहिबजादा फरहान (40) और शाहीन अफरीदी (33) की पारियों का इनके बिना तो टीम 50 रन के आस पास ही सिमट जाती। कुलदीप यादव ने अपनी फिरकी पर पाकिस्तानी बल्लेबाजों को खूब नचाया और कुल तीन शिकार किए। उनके अलावा जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल को 2-2 सफलताएं मिली।
पाकिस्तान से मिले इस टारगेट को भारत ने 25 गेंदें और 7 विकेट शेष रहते आसानी से हासिल कर लिया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस दौरान 47 गेंदों की नाबाद पारी खेली, वहीं अभिषेक शर्मा ने धुआंधार तरीके से 31 रन बनाए।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
