द इंडियन व्यू

पश्चिम बर्दवान में योगी आदित्यनाथ का हमला, बोले - माफिया प्रवृत्ति खत्म करने का संकल्प लेगी भाजपा

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण से पहले सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। आगामी 23 अप्रैल को होने वाले मतदान से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रचार अभियान को और तेज कर दिया है। इसी क्रम में उत्तर…

Ragwendra P Singh
April 16, 2026
2 min read
पश्चिम बर्दवान में योगी आदित्यनाथ का हमला, बोले - माफिया प्रवृत्ति खत्म करने का संकल्प लेगी भाजपा

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण से पहले सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। आगामी 23 अप्रैल को होने वाले मतदान से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रचार अभियान को और तेज कर दिया है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बर्दवान में गुरुवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।

 

आयोजित जनसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पश्चिम बंगाल में अराजकता, माफिया राज और भ्रष्टाचार जैसी समस्याएं व्याप्त हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास के लिए आने वाला धन कटमनी और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश का उदाहरण देते हुए उन्हाेंने कहा कि नौ वर्ष पहले वहां भी इसी तरह की स्थिति थी, जहां अपराध, दंगे और माफिया का प्रभाव था। योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि डबल इंजन सरकार के आने के बाद वहां स्थिति में सुधार हुआ है।

 

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन लोगों के कारण पिछले 15 वर्षों से बंगाल में पहचान का संकट और भय का वातावरण बना है, उन्हें अब हटाने की आवश्यकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के शासन में राज्य में माफिया संस्कृति को बढ़ावा मिला है और जनता असुरक्षित महसूस कर रही है।

 

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा इस माफिया प्रवृत्ति को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। योगी आदित्यनाथ ने मतदाताओं से अपील की कि वे भाजपा को समर्थन दें ताकि राज्य में कानून-व्यवस्था और विकास को मजबूत किया जा सके। ---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।