पश्चिम बंगाल में मतगणना को लेकर निर्वाचन आयोग सख्त, तैनात किए 432 पर्यवेक्षक
कोलकाता : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की मतगणना को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए निर्वाचन आयोग ने बड़ी संख्या में काउंटिंग ऑब्जर्वर (मतगणना पर्यवेक्षक) तैनात किए हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार, राज्य की 294…

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की मतगणना को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए निर्वाचन आयोग ने बड़ी संख्या में काउंटिंग ऑब्जर्वर (मतगणना पर्यवेक्षक) तैनात किए हैं।
निर्वाचन आयोग के अनुसार, राज्य की 294 विधानसभा सीटों में से 293 सीटाें के लिए 432 काउंटिंग ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। सोमवार को फलता विधानसभा सीट का मतदान आयाेग द्वारा पूर्ण रूप से रद्द किए जाने के बाद 293 सीटों पर ही मतगणना होगी।
आयोग की सूची के मुताबिक, उत्तर 24 परगना जिले में सबसे अधिक पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। यहां की 33 विधानसभा सीटों के लिए 49 काउंटिंग ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं, जो पूरे राज्य में सबसे ज्यादा हैं। दूसरी ओर, अलीपुरद्वार जिले में सबसे कम पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं, जहां पांच सीटों के लिए छह ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं।
पर्यवेक्षकों की संख्या के लिहाज से दक्षिण 24 परगना दूसरे स्थान पर है। यहां 31 सीटों के लिए 45 ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं। हालांकि, फलता सीट पर फिलहाल मतगणना नहीं होगी, इसलिए शेष 30 सीटों पर कितने पर्यवेक्षक ड्यूटी करेंगे, इस बारे में आयोग ने अभी स्पष्ट नहीं किया है।
कोलकाता (उत्तर और दक्षिण) की कुल 11 सीटों के लिए 12 काउंटिंग ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। वहीं पूर्व बर्धमान और पूर्व मेदिनीपुर में 16-16 सीटों के लिए 26-26 पर्यवेक्षक तैनात रहेंगे।
इसके अलावा नदिया जिले की 17 विधानसभा सीटों के लिए 25, हावड़ा जिले की 16 सीटों के लिए 25 और हुगली जिले की 18 सीटों के लिए 24 काउंटिंग ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। इसी प्रकार, बीरभूम जिले की 11 सीटों के लिए 12, बांकुड़ा जिले की 12 सीटों के लिए 15, कूचबिहार जिले की नौ सीटों के लिए 11 और दक्षिण दिनाजपुर जिले की छह सीटों के लिए सात पर्यवेक्षक तैनात किए हैं।
वहीं, दार्जिलिंग की पांच सीटों के लिए 10, मुर्शिदाबाद की 22 सीटों के लिए 33, पुरुलिया की नौ सीटों के लिए 15 और पश्चिम बर्धमान की नौ सीटों के लिए 18 काउंटिंग ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं।
निर्वाचन आयोग का कहना है कि मतगणना प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए इन पर्यवेक्षकों को तैनात किया गया है। ये सभी अधिकारी मतगणना केंद्रों पर पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे और किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में तुरंत रिपोर्ट करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
