पश्चिम बंगाल में कटवा स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में लगी आग, बाहर से साजिश की आशंका
पूर्व बर्दवान : पश्चिम बंगाल में पूर्व बर्दवान जिले के कटवा रेलवे स्टेशन पर रविवार तड़के खड़ी अजिमगंज पैसेंजर ट्रेन के एक कोच में लगी भीषण आग लग गई। घटना रविवार सुबह करीब 4:30 बजे की है। प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर खड़ी 53435…

पूर्व बर्दवान : पश्चिम बंगाल में पूर्व बर्दवान जिले के कटवा रेलवे स्टेशन पर रविवार तड़के खड़ी अजिमगंज पैसेंजर ट्रेन के एक कोच में लगी भीषण आग लग गई। घटना रविवार सुबह करीब 4:30 बजे की है। प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर खड़ी 53435 अप अजिमगंज पैसेंजर ट्रेन सुबह 6 बजे रवाना होने वाली थी। अचानक एक कोच से धुआं निकलता दिखा और देखते-ही-देखते आग की लपटें पूरे कोच को चपेट में ले लिया। कोच पूरी तरह जलकर राख हो गया। राहत की बात यह रही कि उस समय कोच में कोई यात्री मौजूद नहीं था।
रेलवे अधिकारियों की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ट्रेन पूरी तरह स्थिर थी और गतिहीन अवस्था में खड़ी थी। ऐसे में चलती ट्रेन में होने वाला शॉर्ट सर्किट यहां संभव नहीं लग रहा। जांच अधिकारियों को संकेत मिले हैं कि आग कोच के अंदर से नहीं, बल्कि बाहर से लगाई गई हो सकती है।
पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवराम माझी ने कहा कि ट्रेन प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी। आग लगने का कारण जानना बहुत जरूरी है। प्रारंभिक जांच से लगता है कि आग बाहर से लगाई गई हो सकती है। हालांकि अंतिम निष्कर्ष विस्तृत जांच के बाद ही आएगा।
सूत्रों के अनुसार, सोमवार काे फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जले हुए कोच, आग के फैलाव के पैटर्न और आसपास के सबूतों की वैज्ञानिक जांच करेगी। इसके बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह दुर्घटना थी या सुनियोजित साजिश।
वहीं, दूसरी ओर जांच में नया मोड़ सामने आ गया है। दमकल विभाग ने शुरुआत में शॉर्ट सर्किट को संभावित कारण बताया था, लेकिन रेलवे की प्रारंभिक जांच ने इस दावे को कमजोर कर दिया है और अब आग बाहर से लगाए जाने की आशंका जोर पकड़ रही है।
इस घटना ने कटवा स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि आग सचमुच बाहर से लगाई गई थी, तो इसे गंभीर सुरक्षा चूक माना जाएगा।
फिलहाल जांच एजेंसियां सभी पहलुओं की गहन पड़ताल कर रही हैं और अंतिम रिपोर्ट का इंतजार है।
------------------
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
