पश्चिम बंगाल को मिला अपना पहला NIA पुलिस स्टेशन: न्यू टाउन कोलकाता से अब सीधे दर्ज होंगी प्राथमिकियां
इंडियन व्यू टीम/ कोलकाता: पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की कार्यप्रणाली को अधिक सुदृढ़ और त्वरित बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य को अपना पहला समर्पित एनआईए (NIA) पुलिस स्टेशन मिल गया है, जो…

इंडियन व्यू टीम/ कोलकाता: पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की कार्यप्रणाली को अधिक सुदृढ़ और त्वरित बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य को अपना पहला समर्पित एनआईए (NIA) पुलिस स्टेशन मिल गया है, जो कोलकाता के न्यू टाउन स्थित एनबीसीसी (NBCC) स्क्वायर भवन की 15वीं मंजिल पर स्थापित किया गया है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार राज्य सरकार द्वारा इसके गठन को मंजूरी दे दी गई है।
इस नए थाने के खुल जाने से बंगाल में एनआईए की जांच प्रक्रिया में एक बड़ा बदलाव आएगा। इससे पहले, राज्य से जुड़े आतंकवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों में प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने के लिए दिल्ली मुख्यालय पर निर्भर रहना पड़ता था। अब एनआईए के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी मामलों की एफआईआर इसी थाने में सीधे दर्ज की जा सकेगी और जांच की प्रशासनिक प्रक्रिया यहीं से संचालित होगी। मुंबई, चेन्नई, कोच्चि और इंफाल की तर्ज पर स्थापित यह थाना राज्य में जांच एजेंसी की पहुंच को मजबूत करेगा और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति उत्पन्न खतरों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
