पश्चिम बंगाल की डायमंड हार्बर और मगराहाट पश्चिम विस सीट के 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान जारी, कड़े सुरक्षा प्रबंध
दक्षिण 24 परगना : दक्षिण 24 परगना जिले में शनिवार को डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र के चार और मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 11 बूथों पर पुनर्निर्वाचन शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुआ। मतदान सुबह सात बजे प्रारंभ होकर…

दक्षिण 24 परगना : दक्षिण 24 परगना जिले में शनिवार को डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र के चार और मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 11 बूथों पर पुनर्निर्वाचन शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुआ। मतदान सुबह सात बजे प्रारंभ होकर शाम छह बजे तक जारी रहेगा।
चुनाव आयोग के निर्देश पर मगराहाट पश्चिम के 11 बूथों तथा डायमंड हार्बर के चार बूथों में पुनर्निर्वाचन कराया जा रहा है। जिन बूथों पर मतदान हो रहा है, उनमें मगराहाट पश्चिम के बूथ संख्या 46, 126, 127, 128, 142, 214, 215, 216, 230, 231 एवं 232 तथा डायमंड हार्बर के बूथ संख्या 117, 179, 194 और 243 शामिल हैं।
सुबह से ही सभी मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली। केंद्रीय बलों के जवानों के साथ राज्य पुलिस भी मुस्तैदी से तैनात है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए मतदान केंद्रों के बाहर भीड़ जमा होने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है और क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है।
प्रथम घंटे की मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी या अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन ने पूरी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
