पर्यटन मंत्री शेखावत ने भारतीय संस्कृति को संजोए रखने के लिए दक्षिण अफ्रीका का जताया आभार
जोधपुर : केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत चौथी जी-20 सांस्कृतिक कार्य समूह बैठक में शामिल होने के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुंचे हैं। वह मंगलवार रात्रि भारत के कॉन्सुल जनरल नितिन येओला और भारतीय…

जोधपुर : केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत चौथी जी-20 सांस्कृतिक कार्य समूह बैठक में शामिल होने के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुंचे हैं। वह मंगलवार रात्रि भारत के कॉन्सुल जनरल नितिन येओला और भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों के साथ रात्रिभोज में शामिल हुए।
रात्रिभोज में क्वाजुलू-नटाल प्रांत के प्रीमियर थामीन्तुली एवं दक्षिण अफ्रीका सरकार में वन एवं मत्स्य पालन मंत्री नरेंद्र सिंह के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पौत्री इला गांधी सहित भारतीय मूल के अनेक गणमान्य आमंत्रित थे। शेखावत ने बताया कि हमारे बीच विचारों का समन्वय हुआ और मैंने उनका दक्षिण अफ्रीका में भारतीय संस्कृति को संजोए रखने के लिए आभार भी व्यक्त किया।
शेखावत ने कहा कि वो अपने देश की बात रखने को लेकर उत्साहित हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने संस्कृति की शक्ति को वैश्विक समझ और सहयोग का सेतु बनाने का परिणामदायी प्रयास किया है। यही भावना और उद्देश्य लिए मैं यहां विश्वभर से आए सांस्कृतिक प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श करने को विनम्रतापूर्वक तैयार हूं।
रात्रिभोज के दौरान जोवानी नायडू और केरोलिन गोविंदर ने तमिल व हिंदी गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। शेखावत ने कहा कि यह एक हृदयस्पर्शी पहल थी, जिसने भारत और दक्षिण अफ्रीका के साझा सांस्कृतिक संबंधों की सुंदर झलक प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि संगीत सीमाओं से परे जाकर दिलों को जोड़ता है और भारतीयता की भावना को पूरे विश्व में जीवंत रखता है।-------------------------
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
