पटना में सड़क हादसा, पांच की मौत, घायलों में तीन की हालत नाजुक
पटना : बिहार में पटना जिले के बिहटा के कोइलवर पुल पर आधी रात बाद लगभग दो बजे सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में पांच अन्य व्यक्ति घायल हो गए। इनमें तीन की हालत नाजुक है। यह हादसा ट्रक और ऑटो की टक्कर से…

पटना : बिहार में पटना जिले के बिहटा के कोइलवर पुल पर आधी रात बाद लगभग दो बजे सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में पांच अन्य व्यक्ति घायल हो गए। इनमें तीन की हालत नाजुक है। यह हादसा ट्रक और ऑटो की टक्कर से हुआ। पुलिस ने इस हादसे में पांच लोगों की जान जाने की पुष्टि की है।
पुलिस के मुताबिक, ऑटो सवार लोग किसी पारिवारिक कार्यक्रम या निजी काम से लौट रहे थे। कोइलवर पुल पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। चीख-पुकार सुनकर राहगीर रुके और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहली ट्रक ड्राइवर रफूचक्कर हो चुका था।
पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को ईएसआईसी अस्पताल बिहटा में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। फरार ट्रक चालक की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
ताकि यातायात सुचारू हो सके। पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रक चालक की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
