पटना : पुरानी पेंशन समेत तीन मांगों को लेकर नर्सों ने किया धरना प्रदर्शन, सरकार से शिकायत
पटना : पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच) में नर्सों ने 3 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा। इस दौरान नर्सों ने कहा कि भगवान श्रीराम ने भी 14 वर्ष का वनवास काटा था। हमें 20 साल हो…

पटना : पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच) में नर्सों ने 3 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा। इस दौरान नर्सों ने कहा कि भगवान श्रीराम ने भी 14 वर्ष का वनवास काटा था। हमें 20 साल हो गए, हमारी मांगों पर मुख्यमंत्री और प्रदेश की सरकार ने अब तक सुध नहीं लिया है।
आईएएनएस से बातचीत में प्रदर्शनकारी नर्सों ने बताया कि 20 साल से हम मुख्यमंत्री नीतीश सरकार के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि हमें राहत प्रदान की जाएगी, लेकिन अब तक नहीं मिली है।
नर्सें पुरानी पेंशन योजना की बहाली, सेवानिवृत्ति की आयु को 60 से बढ़ाकर 70 वर्ष करने, और 10 लाख रुपए का स्वास्थ्य कार्ड प्रदान करने की मांग कर रही हैं।
नर्सों के इस प्रदर्शन से मरीजों को इलाज में देरी और अन्य असुविधाओं का सामना करना पड़ सकता है। मेडिकल कॉलेज में दूर-दूर से मरीज आते हैं। नर्सों के प्रदर्शन से वहां का काम प्रभावित हो रहा है ।
पीएमसीएच नर्स एसोसिएशन की महामंत्री वीथिका विश्वास ने बताया कि नर्सें 24 घंटे मरीजों की सेवा करती हैं, लेकिन उनकी मांगों पर सरकार या स्वास्थ्य विभाग ने कोई ध्यान नहीं दिया। इसके चलते नर्सों ने शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार का रास्ता अपनाया है। वह काफी समय से अपनी मांगों से अवगत करा रहे हैं। इसके बावजूद उनकी बात को अनसुना किया जा रहा है।
नर्सों का कहना है कि झारखंड सरकार ने ऐसी मांगें पूरी की हैं तो बिहार सरकार क्यों पीछे है। उन्होंने तर्क दिया कि जब डॉक्टरों और फिजियोथेरेपिस्ट की सेवानिवृत्ति आयु 67 वर्ष तक बढ़ाई जा सकती है तो नर्सों को 60 वर्ष में रिटायर करना अन्यायपूर्ण है।
इस हड़ताल के कारण बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीएमसीएच में चिकित्सकीय सेवाएं बाधित हो सकती हैं, जिससे मरीजों की परेशानी बढ़ सकती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
