द इंडियन व्यू

पंजाब सीएम भगवंत मान की हालत स्थिर, डॉक्टरों ने दी अपडेट

मोहाली (पंजाब) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को 5 सितंबर को मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उनकी सेहत में गिरावट के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अब राहत की खबर है कि उनकी हालत स्थिर बनी हुई है…

Ragwendra P Singh
September 6, 2025
2 min read
पंजाब सीएम भगवंत मान की हालत स्थिर, डॉक्टरों ने दी अपडेट

मोहाली (पंजाब) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को 5 सितंबर को मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उनकी सेहत में गिरावट के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अब राहत की खबर है कि उनकी हालत स्थिर बनी हुई है और पल्स रेट में सुधार देखा गया है।

अस्पताल के मुताबिक, मेडिकल टीमें लगातार उनकी निगरानी कर रही हैं, ताकि उनकी सेहत पर पूरा ध्यान रखा जा सके। मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य संबंधी शिकायतों के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले दो दिनों से उनकी सेहत में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा था, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती करने की सलाह दी।

फोर्टिस हॉस्पिटल की ओर से जारी बयान में कहा गया कि भगवंत मान की हालत अब नियंत्रित है और उनकी देखभाल के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम तैनात है। हालांकि, अभी तक उनकी बीमारी का सटीक कारण सामने नहीं आया है, लेकिन मेडिकल टीम उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है।

इस बीच, दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया भगवंत मान से मिलने फोर्टिस हॉस्पिटल पहुंचने वाले हैं। इससे पहले, आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी हाल ही में मान से मिलने गए थे, जब वे बीमार पड़ने के बाद घर पर थे।

स्थानीय लोग और पार्टी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और आधिकारिक जानकारी का इंतजार करें। डॉक्टरों के मुताबिक, भगवंत मान की सेहत पर और टेस्ट किए जा रहे हैं। उनके स्वास्थ्य पर पूरी तरह से नजर बनाकर रखा जा रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।