द इंडियन व्यू

पंजाब सिविल सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, मुख्यमंत्री मान को भी जान से मारने की चेतावनी

चंडीगढ़ : हरियाणा और पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ स्थित पंजाब सिविल सचिवालय को आतंकी संगठन ने बम से उड़ाने की धमकी दी है। इसके अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जान से मारने की धमकी देने का ई- मेल पंजाब सचिवालय के…

Ragwendra P Singh
January 29, 2026
2 min read
पंजाब सिविल सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, मुख्यमंत्री मान को भी जान से मारने की चेतावनी

चंडीगढ़ : हरियाणा और पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ स्थित पंजाब सिविल सचिवालय को आतंकी संगठन ने बम से उड़ाने की धमकी दी है। इसके अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जान से मारने की धमकी देने का ई- मेल पंजाब सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों को प्राप्त हुआ है।

 

चंडीगढ़ में हरियाणा और पंजाब का सिविल सचिवालय एक ही इमारत में है। दोनों राज्यों में बंटवारा हो चुका है लेकिन नौवीं मंजिल आपस में जुड़ी हुई है। आज सुबह पंजाब के वरिष्ठ अधिकारियों की ई-मेल आईडी पर यह संदेश मिले। दोनों सचिवालयों में हजारों कर्मचारी व अधिकारी कार्यरत हैं।

 

इस मेल में पंजाब सिविल सचिवालय में आज या कल में बम धमाका करने का ऐलान किया गया है। यह धमकी भरा ई- मेल खालिस्तान नेशनल आर्मी के इंजीनियर गुरनख सिंह ने भेजा है। यह संदेश पंजाब सिविल सचिवालय के अधिकारियों के ग्रुपों में वायरल हुआ है। वायरल संदेश में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी जान से मारने की धमकी देते हुए कहा गया है कि उनका हश्र पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह जैसा होगा।

 

पंजाब में आतंकवाद के दौर में बेअंत सिंह की हत्या सचिवालय में की गई थी। धमकी भरे संदेश में पंजाब पुलिस महानिदेशक काे जिक्र करते हुए लिखा है कि पंजाब के युवाओं के गलत एनकाउंटर किए जा रहे हैं।

 

चंडीगढ़, हरियाणा व पंजाब पुलिस को गुरुवार सुबह इस आशय की धमकी की सूचना दी गई। सचिवालय में दोनों राज्यों की पुलिस के अलावा सीआईएसएफ के जवान तैनात रहते हैं। पुलिस ने हरियाणा व पंजाब के सभी दफ्तरों को खाली करवाया है । दोनों राज्यों के मंत्रियों को कुछ समय अपने आवास पर रुकने की सलाह दी गई।

 

इस धमकी के मद्देनजर हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्रियों की सचिवालय में होने वाली बैठकों को कुछ समय के लिए टाल दिया गया। चंडीगढ़, हरियाणा व पंजाब पुलिस की टीमों ने यहां काफी देर तक सर्च की लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला। हरियाणा व पंजाब पुलिस ने सचिवालय की सुरक्षा बढ़ा दी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।