पंजाब के बैंक में डकैतों ने दिनदहाड़े मचाया उत्पात
चंडीगढ़: पंजाब के फगवाड़ा के एक बैंक में डकैतों ने दिनदहाड़े उत्पात मचाया है। इस दौरान डकैतों ने 3 मिनट के अंदर बैंक के लगभग 40 लाख रुपए लूट लिए। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को फगवाड़ा-होशियारपुर हाईवे पर स्थित रिहाणा…

चंडीगढ़: पंजाब के फगवाड़ा के एक बैंक में डकैतों ने दिनदहाड़े उत्पात मचाया है। इस दौरान डकैतों ने 3 मिनट के अंदर बैंक के लगभग 40 लाख रुपए लूट लिए। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को फगवाड़ा-होशियारपुर हाईवे पर स्थित रिहाणा जट्टां गांव में एचडीएफसी बैंक की एक शाखा में यह घटना हुई है, जहां गुंडों ने गन प्वाइंट पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक तीन लुटेरे कार में सवार होकर आए और बैंक से करीब 40 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही फगवाड़ा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एसपी सिटी फगवाड़ा रुपिंदर कौर भाटी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक शिकवर दोपहर तीन बजे हथियारों से लैस दो बदमाश बैंक में घुस गए। उनका एक साथी कार में ही मौजूद था। दोनों बदमाशों ने पहले बैंक में मौजूद सभी के मोबाइल फोन छीन लिए और फिर ब्रांच मैनेजर को गन प्वाइंट पर ले लिया। डकैतों ने कैशियर लवप्रीत कौर को कैश काउंटर खोलने कहा। इसके बाद वे महज तीन मिनट में 38 से 40 लाख रुपए बटोर कर फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तीनों डकैत सफेद कार में होशियारपुर की तरफ भागे हैं। बदमाशों ने जाते समय लोगों के छीने गए मोबाइल फोन इधर-उधर फैंक दिए जिन्हें पुलिस ने बाद में रिकवर किया।
एसएसपी गौरव तूरा लूट की पुष्टि करते हुए कहा है कि बैंक परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। उन्होंने यह भी बताया है कि होशियारपुर और उसके आसपास के जिलों में नाकाबंदी कर दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
