द इंडियन व्यू

पंजाब किंग्स की लगातार दूसरी जीत, चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हराया

कप्तान श्रेयस अय्यर के शानदार और संतुलित अर्धशतक से पंजाब किंग्स ने आईपीएल के मैच में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हराया। श्रेयस ने 29 गेंद में 50 रन बनाये और निहाल वढेरा के साथ चौथे विकेट के लिये 59…

Ragwendra P Singh
April 3, 2026
3 min read
पंजाब किंग्स की लगातार दूसरी जीत, चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हराया

कप्तान श्रेयस अय्यर के शानदार और संतुलित अर्धशतक से पंजाब किंग्स ने आईपीएल के मैच में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हराया। श्रेयस ने 29 गेंद में 50 रन बनाये और निहाल वढेरा के साथ चौथे विकेट के लिये 59 रन की अहम साझेदारी की।

पंजाब ने 210 रन का लक्ष्य आठ गेंद बाकी रहते पांच विकेट खोकर हासिल करते हुए लगातार दूसरी जीत दर्ज की जबकि चेन्नई की यह लगातार दूसरी हार थी। पंजाब के शीर्षक्रम के बल्लेबाजों ने विशाल लक्ष्य के बावजूद संयम के साथ बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरूआत दी।

प्रियांश आर्य ने 11 गेंद में 39 , प्रभसिमरन सिंह ने 34 गेंद में 43 और कूपर कोनोली ने 22 गेंद में 36 रन बनाये। आर्य ने चेन्नई के गेंदबाजों को दबाव में ला दिया। खलील अहमद को उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया जबकि मैट हेनरी को उनके पहले ही ओवर में दो चौके और एक छक्का लगाकर 20 रन निकाले।

© BCCI

आर्य और प्रभसिमरन ने सिर्फ 4 . 2 ओवर में 61 रन की साझेदारी की। कप्तान श्रेयस ने धीमी शुरूआत करने के बाद हाथ खोलने शुरू किये। उन्होंने स्पिनरों की जमकर धुनाई की और लेग स्पिनर राहुल चाहर को शानदार छक्का लगाया।

श्रेयस ने अंशुल कम्बोज को चौका लगाकर 26 गेंद में अर्धशतक पूरा किया लेकिन इसी गेंदबाज की गेंद पर विकेट गंवा बैठे। अगले ओवर में हेनरी ने वढेरा को पवेलियन भेजा लेकिन तब तक पंजाब की जीत औपचारिकता मात्र बची थी।

आयुष म्हात्रे के 43 गेंद में 73 रन से चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर पांच विकेट पर 209 रन बनाये। संजू सैमसन (सात) के जल्दी आउट होने के बाद म्हात्रे ने कप्तान रूतुराज गायकवाड़ (28) के साथ दूसरे विकेट के लिये 96 रन की साझेदारी की। सैमसन ने जेवियर बार्टलेट की आउटस्विंगर पर कवर में शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन विकेट के पीछे प्रभसिमरन सिंह को कैच दे बैठे।

इसके बाद हालांकि म्हात्रे ने बार्टलेट को लगातार तीन चौके लगाये और पावरप्ले में चेन्नई को एक विकेट पर 57 रन तक पहुंचाया। इससे पहले शॉर्टपिच गेंदों पर असहज महसूस कर रहे म्हात्रे आत्मविश्वास से ओतप्रोत दिखे और मुंबई के इस युवा बल्लेबाज ने मार्को यानसेन को छक्का लगाया। इसके बाद मार्कस स्टोइनिस को लगातार दो छक्के लगाये और 29 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया।

लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपने से 17 साल छोटे इस बल्लेबाज को लगातार गुगली डालकर फांसने की कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। म्हात्रे को 59 के स्कोर पर विजयकुमार विशाख ने और 67 के स्कोर पर शशांक सिंह ने डीप में जीवनदान दिया। वह विशाख की गेंद पर खराब शॉट खेलकर शॉर्ट थर्डमैन में चहल को कैच देकर लौटे। इस बीच गायकवाड़ को भी चहल ने आउट किया। चेन्नई ने दसवें से 15वें ओवर के बीच सिर्फ 45 रन बनाये।

सरफराज खान ने 12 गेंद में 32 रन बनाकर रनगति तेज करने की कोशिश की। उन्होंने अर्शदीप सिंह और विशाख को लगातार तीन तीन चौके लगाये लेकिन विशाख की ही गेंद पर निहाल वढेरा को कैच देकर पवेलियन लौटे। शिवम दुबे ने 27 गेंद में नाबाद 45 रन बनाये और चेन्नई ने आखिरी पांच ओवर में 64 रन बनाकर 200 का आंकड़ा पार किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।