स्नूकर चैंपियनशिप : पंकज आडवाणी 36वीं बार राष्ट्रीय चैंपियन
भारत के सबसे कुशल खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने अपने कौशल और दृढ़ संकल्प का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए यहां यशवंत क्लब में राष्ट्रीय स्नूकर चैंपियनशिप जीती जो उनके करियर का कुल मिलाकर 36वां राष्ट्रीय और 10वां पुरुष स्नूकर खिताब…

भारत के सबसे कुशल खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने अपने कौशल और दृढ़ संकल्प का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए यहां यशवंत क्लब में राष्ट्रीय स्नूकर चैंपियनशिप जीती जो उनके करियर का कुल मिलाकर 36वां राष्ट्रीय और 10वां पुरुष स्नूकर खिताब है।

ओएनजीसी की ओर से खेलते हुए आडवाणी ने खराब शुरुआत से उबरते हुए फाइनल में ब्रिजेश दमानी को हराया। दमानी ने पहला फ्रेम जीत कर अच्छी शुरुआत की थी लेकिन इसके बाद आडवाणी के सामने उनकी एक नहीं चली।
इस प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर ही एशियाई और विश्व चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का चयन किया जाएगा। आडवाणी ने अपने प्रदर्शन में निरंतरता और सटीकता बनाए रखी। एक फ्रेम से पिछड़ने के बावजूद उन्होंने अपना धैर्य बनाए रखा और कोई गलती नहीं की।
आडवाणी ने अंतिम फ्रेम में 84 का प्रभावशाली ब्रेक दिया तथा यह फ्रेम, मैच और चैम्पियनशिप अपने नाम कर दी। आडवाणी ने चैंपियनशिप जीतने के बाद कहा, ‘‘ यह एकमात्र प्रतियोगिता थी जिसके प्रदर्शन के आधार पर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए भारतीय प्रतिनिधियों का चयन किया जाएगा। इसलिए इस प्रतियोगिता में काफी कुछ दाव पर लगा था।’’
दमानी ने ग्रुप चरण में आडवाणी को हराया था लेकिन फाइनल में वह इस अनुभवी खिलाड़ी के खिलाफ अपनी लय कायम नहीं रख पाए। दमानी के खिलाफ ग्रुप चरण के मैच में आडवाणी केवल एक फ्रेम जीतने में सफल रहे थे।
आडवाणी ने कहा, ‘‘यहां स्वर्ण पदक जीत कर बहुत अच्छा लग रहा है। प्रतियोगिता में एक समय मैं बाहर होने के कगार पर था। तब मुझे पता चला कि इस महत्वपूर्ण क्षण का मतलब कुछ बड़ा होना चाहिए। बिलियर्ड्स और स्नूकर दोनों में फिर से भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका पाकर खुश हूं।’’ एशियाई स्नूकर चैम्पियनशिप 15 फरवरी से शुरू होगी जिसमें आडवाणी और दमानी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
