द इंडियन व्यू

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी

दुबई। न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के आखिरी ग्रुप मैच में रविवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीमों ने एक-एक बदलाव किया है। न्यूजीलैंड की टीम में डेवोन कॉन्वे नहीं खेल रहे हैं और…

Ragwendra P Singh
March 2, 2025
1 min read
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी

दुबई। न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के आखिरी ग्रुप मैच में रविवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

दोनों टीमों ने एक-एक बदलाव किया है। न्यूजीलैंड की टीम में डेवोन कॉन्वे नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह पर डैरिल मिचेल टीम में आए हैं।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि वह भी पहले बल्लेबाजी ही करते क्योंकि पहले दो मैचों में उनकी टीम ने बाद में बल्लेबाजी की थी, ऐसे में आज गेंदबाजी में खुद की परीक्षा लेने का अहम मौका है। भारत में भी एक बदलाव है। हर्षित राणा की जगह आज वरुण चक्रवर्ती मैच खेलेंगे।

टीमें :

न्यूजीलैंड : विल यंग, डैरिल मिचेल, केन विलियमसन, टॉम लेथम,रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, विलियम ओरूर्क, काइल जेमीसन

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।