द इंडियन व्यू

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ धीमी ओवर गति, पाकिस्तान पर मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना

पाकिस्तान पर कराची के राष्ट्रीय स्टेडियम में चैंपियन्स ट्रॉफी के पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए गुरुवार को मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। © AFP टूर्नामेंट के…

Ragwendra P Singh
February 21, 2025
2 min read
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ धीमी ओवर गति, पाकिस्तान पर मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना

पाकिस्तान पर कराची के राष्ट्रीय स्टेडियम में चैंपियन्स ट्रॉफी के पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए गुरुवार को मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया गया।

© AFP

टूर्नामेंट के मेजबान और गत विजेता पाकिस्तान को बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ 60 रन से हारी थी। आईसीसी ने कहा कि पाकिस्तान को निर्धारित समय में एक ओवर कम फेंकने का दोषी पाया गया।

मैदानी अंपायर रिचर्ड केटलबोरो और शारफुद्दौला, तीसरे अंपायर जोएल विल्सन और चौथे अंपायर एलेक्स व्हार्फ ने आरोप लगाए जबकि मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने जुर्माना लगाया और मैच फीस का पांच प्रतिशत काट लिया।

पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने अपराध स्वीकार किया जिसके कारण औपचारिक सुनवाई की आवश्यकता नहीं पड़ी। खिलाड़ियों और खिलाड़ियों के सहयोगी स्टाफ के लिए आईसीसी आचार संहिता के न्यूनतम ओवर गति से जुड़े अपराधों के संबंधित नियम 2.22 के अनुसार खिलाड़ियों पर निर्धारित समय में प्रत्येक ओवर कम फेंकने के लिए उनकी मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।

साल 1996 के बाद पहली बार आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी करते हुए पाकिस्तान को ग्रुप ए के शुरुआती मुकाबले में न्यूजीलैंड ने आसानी से हराया था। रिजवान और उनकी टीम रविवार को दुबई में भारत के खिलाफ अपना दूसरा मैच खेलेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।