द इंडियन व्यू

न्यायमूर्ति पवन कुमार बजंथरी ने पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रुप में ली शपथ

पटना : पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रुप में न्यायमूर्ति पवन कुमार बजंथरी ने रविवार को पद और गोपनीयता की शपथ ले ली है। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें एक समारोह के दौरान शपथ दिलाई है। शपथ ग्रहण…

Ragwendra P Singh
September 21, 2025
2 min read
न्यायमूर्ति पवन कुमार बजंथरी ने पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रुप में ली शपथ

पटना : पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रुप में न्यायमूर्ति पवन कुमार बजंथरी ने रविवार को पद और गोपनीयता की शपथ ले ली है। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें एक समारोह के दौरान शपथ दिलाई है।

शपथ ग्रहण समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए। उनके साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी थे। मुख्यमंत्री ने इस शपथ ग्रहण समारोह की तस्वीरें भी साझा की है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए नीतीश कुमार ने एक्स पर लिखा कि आज पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश (मनोनीत) न्यायमूर्ति पवन कुमार भीमप्पा बजंथरी जी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुआ।

दरअसल, पवन कुमार बजंथरी 27 अगस्त, 2025 से पटना उच्च न्यायालय के कार्यकारी न्यायाधीश के तौर पर अपना दायित्व संभाल रहे थे। तत्कालीन मु्ख्य न्यायाधीस जस्टिस बिपुल एम. पंचोली के उच्चतम न्यायालय में पदोन्नत होने के बाद से यह पद रिक्त हो गया था। शपथ ग्रहण के बाद अब पवन कुमार बजंधरी पू्र्णकालिक मुख्य न्यायाधीश के तौर पर पटना उच्च न्यायालय में न्यायिक प्रशासन का नेतृत्व करेंगे।

कर्नाटक में जन्मे पवन कुमार बजंथरी ने बेगलुरु के एलजेआरसी लॉ कॉलेज से कानून की पढ़ाई की थी। इससे पहले वो कर्नाटक उच्च न्यायालय में न्यायाधीश रह चुके हैं। पी.बी बजंथरी को लेकर पटना उच्च न्यायालय के वकीलों की नाराजगी भी सामने आई थी।---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।