नोवाक जोकोविच ने रचा इतिहास, ग्रैंड स्लैम में 400 जीत हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी
टेनिस जगत में दिग्गज नोवाक जोकोविच ने नया इतिहास बनाने का सिलसिला जारी रखते हुए शनिवार को यहां ग्रैंड स्लैम में 400वीं जीत और ऑस्ट्रेलियन ओपन में 102वीं जीत दर्ज की। चौबीस बार के ग्रैंडस्लैम विजेता जोकोविच ऑस्ट्रेलियाई…

टेनिस जगत में दिग्गज नोवाक जोकोविच ने नया इतिहास बनाने का सिलसिला जारी रखते हुए शनिवार को यहां ग्रैंड स्लैम में 400वीं जीत और ऑस्ट्रेलियन ओपन में 102वीं जीत दर्ज की।
चौबीस बार के ग्रैंडस्लैम विजेता जोकोविच ऑस्ट्रेलियाई ओपन के तीसरे दौर के मैच में बोटिक वान डे जैंडस्चुल्प को 6-3, 6-4, 7-6 से हराकर ग्रैंड स्लैम एकल मुकाबलों में 400 जीत हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।
इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलियन ओपन में उनका जीत-हार रिकॉर्ड 102-10 हो गया, जो इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक मैच जीत के मामले में रोजर फेडरर के करियर रिकॉर्ड की बराबरी है।
जोकोविच अब तक ऑस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब 10 बार जीत चुके हैं, जो किसी भी खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक है।
जोकोविच इस बार अपने करियर का 25वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ ऑस्ट्रेलिया में खेल रहे हैं। वह अगर ऐसा करने में सफल रहे तो सर्वकालिक सबसे सफल टेनिस खिलाड़ी बन जायेंगे।

जैंडस्चुल्प के खिलाफ मुकाबले में जोकोविच शुरू से ही पूरी तरह नियंत्रण में नजर आए। तीसरे सेट में कुछ क्षणों को छोड़कर उन्हें कोई खास परेशानी नहीं हुई। तीसरे गेम में वह फिसलकर कोर्ट पर गिर पड़े और बाद में 12वें गेम में उन्हें दो सेट प्वाइंट का सामना करना पड़ा।
तीसरे गेम के बाद चेंजओवर के दौरान उन्होंने मेडिकल टाइमआउट लिया, जहां फिजियो ने उनके दाएं पैर के अगले हिस्से पर टेप लगाया। उन्होंने इसके बाद एक शानदार फोरहैंड विनर ने शुरुआती संकट को टाल दिया।
दर्शकों ने “नोले, नोले, नोले (जोकोविच का उपनाम)” के नारों से उनका हौसला बढ़ाया। जोकोविच ने शानदार सर्व लगाकर टाईब्रेक तक पहुंचने के बाद सेट को अपने नाम किया।
जोकोविच इस बात से खुश थे कि उन्हें रात्रि मैच खेलने का मौका मिला, खासकर ऐसे दिन जब टूर्नामेंट की अत्यधिक गर्मी नीति लागू करनी पड़ी। इससे पहले दो बार के गत चैंपियन यानिक सिनर को दोपहर की परिस्थितियों में कड़ा संघर्ष करना पड़ा था।
उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट के इस चरण में उनका शरीर अच्छा महसूस कर रहा है, लेकिन पिछले साल चारों ग्रैंड स्लैम में सेमीफाइनल तक पहुंचने के बाद वह ज्यादा आगे की नहीं सोच रहे हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘यह टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत रही है। पिछले साल मैंने एक सबक सीखा। कुछ ग्रैंड स्लैम में मैं बहुत जल्दी उत्साहित हो गया था और चार में से तीन में चोटिल हो गया।”
रैंकिंग में सबसे ज्यादा समय तक शीर्ष स्थान पर रहे इस खिलाड़ी ने इसके साथ ही ग्रैंड स्लैम इतिहास में तीन अलग-अलग सतहों पर 100 या उससे अधिक मैच जीतने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड कायम किया।
उनके नाम विंबलडन में घासियाले कोर्ट पर 102 जीत, रोलां गैरां (फ्रेंच ओपन) में बाजरी वाले कोर्ट पर 101 जीत और ऑस्ट्रेलियाई ओपन में हार्ड कोर्ट पर 100 से अधिक जीत है।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त
इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।
मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।
मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस
स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।
पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान
अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।
